कानपुर नगर निगम का चट्टा हटाओ अभियान आरंभ
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
आज दिनांक 09.09.2025 को नगर आयुक्त के आदेश के क्रम मे गुजैनी मे गोविन्द नगर थाना के पुलिस बल के सहयोग से चट्टा हटाओ अभियान चलाया गया जिसमें 08 रास भैस व 06 रास गाय तथा भैस के 03 रास बछड़े को मिलाकर कुल 17 पशुओं को पकड़ कर गौशाला में संरक्षित किया गया । उक्त चट्टा संचालक को पूर्व में अपने पशुओ को नगर निगम सीमा से बाहर विस्थापित करने हेतु चेतावनी दी गयी थी, जिसका अनुपालन चट्टा संचालक के द्वारा नहीं किया गया है। समस्त चट्टा संचालको को पुनः सूचित किया जाता है कि कानपुर नगर निगम सीमान्तर्गत चट्टा संचालन प्रतिबंधित किया गया है। अतः अपने पशुओ को शीघ्र ही नगर निगम सीमा के बाहर विस्थापित करें। वर्तमान चालू वित्तीय वर्ष में शहर के विभिन्न क्षेत्रो में चलाये गये चट्टा हटाओ अभियान से पशु कल्याण विभाग द्वारा 33.48 लाख रूपये राजस्व की वसूली की गयी है, साथ ही नगर के समस्त पशुपालको को सूचित किया जाता है कि अपने पशुओ को नगर निगम सीमा में खुला ना छोड़े। भविष्य में भी नगर निगम के पशु कल्याण विभाग के द्वारा यह कार्यवाही की जायेगी। आज के अभियान में मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, डा0 आर0के0 निरंजन, प्रवर्तन प्रभारी, कर्नल आलोक नारायण, राजस्व निरीक्षक, श्री दिनेश कुमार, प्रर्वतन दल के सदस्य, श्री लक्ष्मन सिंह, इन्द्रजीत सिंह, जीतेन्द्र प्रसाद सिंह तथा होमगार्ड श्री आलोक कुमार, अनुराग सिंह, राजीव कुमार निगम, लक्ष्मन सिंह तथा थाना गोविन्दनगर का पुलिस बल भी उपस्थित रहा।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 