विघ्नहर्ता के विसर्जन में कमालगंज बना मिनी मुंबई,उड़ा अवीर गुलाल सह सम्मान किया गया विसर्जन
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़ ब्यूरो मनोज कुमार की विशेष रिपोर्ट
कमालगंज आज सुबह से ही भगवान विघ्नहर्ता की पूजा अर्चना शुरू हो गई भगवान गणेश जी के दरबार के पुजारी ने विधि विधान से गणपति भगवान की पूजा अर्चना की इसके बाद आरती तथा भोग लगाया गया तक तथा भगवान विघ्नहर्ता जी को रथ पर विराजमान कर मुख्य मार्ग पर लाया गया जहां पर हजारों भक्त विघ्नहर्ता को विदाई में जाने का इंतजार कर रहे थे भगवान गणेश जी को जगह-जगह रोक कर फूल माला प्रसाद व आरती की गई
भक्तों द्वारा स्वागत किया गया
वह रे कमालगंज के भक्त गणेश पूजन में मिनी मुंबई बना डाला जो कि जिले में ऐतिहासिक गणेश प्रतिमा रखकर प्रेम गेस्ट हाउस में हवन पूजन आरती तथा संध्या भजन में भक्तों की भीड़ का नजारा 10 दिन तक देखने को मिलता है भगवान की प्रतिमा देखने लायक है 10 दिन पूजा अर्चना चलने के बाद विसर्जन के दशमें दिन हजारों श्रद्धालु विसर्जन में अवीर गुलाल तथा बैंड बाजा भांगड़ा एवं डीजे के साथ विघ्नहर्ता की विदाई दी गई भक्तों ने जमकर अबीर गुलाल से जमीन का रंग बदलकर लाल, हरा, नीला अन्य प्रकार का हो गया यह ऐतिहासिक विसर्जन में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया महिलाएं भक्ति रंग में रंगी नजर आ रही थी तथा एक ही आवाज गूंजती थी ,”गणपति बप्पा मोरया” अगली बरस तू जल्दी आ “भक्तों ने प्रार्थना की की है भगवान गणेश शंकर जी के पुत्र मेरे परिवार का पापों तथा बुराइयों से दूर रखें हमारे सभी पापों को नष्ट करें गणेश जी की प्रतिमा प्रेम गेस्ट हाउस से हवन पूजन के बाद गणेश जी को रथ पर विराज मानकर भक्त धीरे-धीरे पांचाल घाट बैंड बजे तथा डीजे के साथ विसर्जन के लिए ले गए जगह-जगह भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया भक्तों ने जमकर भंडारे को चख आनंद उठाया पूरे कमालगंज में पीली पताकाएं नजर आ रही थी पूरा क्षेत्र व कमालगंज गणेश में था भक्त इस गणेश चतुर्थी का वर्ष भर इंतजार करते हैं तथा गणेश चतुर्थी आने पर पूजा अर्चना के लिए एकदम तैयार रहते हैं जबरदस्त भीड़ का नजारा देखने को मिलता है ऐतिहासिक कमालगंज का विसर्जन जो पूरे क्षेत्र के भक्तगण इकट्ठे होकर भगवान विघ्नहर्ता को विसर्जन के लिए झूमते नाचते गाते ले जाते हैं भक्तों के मस्तक पर चंदन लगा देखने को मिल कमालगंज थाना अध्यक्ष द्वारा इस महा विसर्जन में पुलिस बल तैनात कर चाक चौबंद व्यवस्था की तथा भक्तों ने पांचाल घाट पहुंचकर भगवान विघ्नहर्ता की पूजा अर्चना आरती कर भोग लगाया इसके बाद भगवान गणेश जी को विसर्जित किया!

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत 