यशराज फिल्म्स इस सप्ताह रिलीज़ करेगा वॉर 2 का पहला गाना “आवन जावन”
ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया ग्रूवी, रोमांटिक सॉन्ग
मुंबई (अनिल बेदाग) : वॉर 2 के निर्देशक अयान मुखर्जी ने आज अपने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि फिल्म का पहला गाना आवन जावन है, जो एक ग्रूवी, रोमांटिक सॉन्ग है और इसमें सुपरस्टार्स ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे।
अयान ने यह भी खुलासा किया कि ब्रह्मास्त्र के ब्लॉकबस्टर गाने केसरिया की टीम एक बार फिर आवन जावन के लिए साथ आ रही है। इंस्टा पर अयान ने लिखा, “प्रीतम दादा। अमिताभ (भट्टाचार्य)। अरिजीत (सिंह)। ऋतिक और कियारा की खूबसूरत एनर्जी जब वे पहली बार स्क्रीन पर साथ आए।
ग्रूवी और रोमांटिक आवन जावन इटली शूट के दौरान यह हमारा साउंडट्रैक था, और इसे बनाना वॉर 2 की सबसे खुशी भरी यादों में से एक रहा हमारे लिए। इस हफ्ते सभी को यह सुनाने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।”
वॉर 2 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।

पुष्कर जोग का ‘हाय रे हाय’ अंदाज, तानिया के साथ जमाई धमाकेदार जोड़ी ‘हाय रे हाय’ में दिखा पुष्कर का नया रंग ‘हाय रे हाय’ में पुष्कर-तानिया की सिजलिंग केमिस्ट्री
फैंटेसी-कॉमेडी से दर्शकों को लुभाएगी ‘नई नवेली’ ‘नई नवेली’ में यामी का दिखेगा अनोखा अंदाज मेरठ के अजीबोगरीब परिवार में आएगी ‘नई नवेली’
राम गोपाल वर्मा अपने निकलवाया कृष्णा गौतम से किरदार का असली रंग
‘निस्सा’ में औरंगजेब बनेंगे शिवा, मीर बख्श के किरदार में दिखेंगे हेमंत बिरजे
जब अदालत में खुलेगा धर्मांतरण के रहस्यमयी नेटवर्क का राज, राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ मचाएगी हलचल सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग—राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ तैयार
स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू, स्पाइडर-मैन के सामने भी ‘दिल दीवाना हो गया’ को मिला प्यार 