माध्यमिक स्कूल के अध्यापकों एवं छात्रों ने आतंकवादीयो के खिलाफ निकाला जुलूस।
जौनपुर: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जहां पूरा देश व आम जनमानस उठ खड़ा हुआ है उसी कड़ी में आज माध्यमिक स्कूलों एवं इंटर कॉलेज के समस्त प्रधानाचार्य अध्यापक कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष सैलानियों पर हुए आतंकवादी हमले की घोर निंदा करते हुए एक जुलूस टाउन हाल के मैदान से भंडारी रेलवे स्टेशन तक निकला जुलूस में नगर पालिका इंटर कॉलेज, साजदा गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजा श्री कृष्णा इंटर कॉलेज, अशोक इंटर कॉलेज मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज , राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अध्यापक /अध्यापिकाएं छात्राएं सम्मिलित रहे। उन्होंने संयुक्त रूप से माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी जौनपुर को सौंपा जिसमें यह मांग की गई की पाकिस्तान में छुपे हुए आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सर्जिकल स्टाइल के माध्यम से उनको यह बताया जाए की भारत देश आतंक के सामने कभी घुटने नहीं टेकेगा इसके लिए हम सभी लोग सरकार के साथ हैं हमारा देश इस तरह के किसी भी कार्य द्वारा हमले की घोर भर्त्सना करता है हम सभी इस बात की प्रतिज्ञा करते हैं कि देशवासियों की रक्षा करने के लिए हम लोग सदा अग्रिम पंक्ति में रहेंगे। इस जुलूस में मुख्यरूप से डा संजय चौबे प्रधानाचार्य, डा रमेश सिंह प्रधानाचार्य, डा नासिर, डा अलमदार नजर, श्रीमती मंजूरानी प्रधानाचार्या, डॉ उदय सिंह, बृज भूषण यादव, विनय कुमार ओझा, राजमणि , केदार नाथ सिंह, तेरस यादव, प्रमोद सिंह, अजय मिश्रा, अजय तिवारी, शिव पूजन सिंह, आमले यादव, अखिलेंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।

थाना तेजी बाजार पुलिस द्वारा 5 अभियुक्त किये गये गिरफ्तार
पास्को एक्ट के आरोपी कों महराजगंज पुलिस नें किया गिरफ्तार
रमेश चंद्र विधायक के द्वारा सरकार की योजनाओं के बारे में दिया गया जानकारी
समाज के युवा शिक्षा एवं मताधिकार के महत्व को समझें!- कप्तान(सिद्धान्त)
मताधिकार की सुरक्षा हेतु SIR को गम्भीरता से लें!- कप्तान(सिद्धान्त)
पत्रकार कौन? बदलते दौर में पत्रकारिता की असली पहचान पर सवाल हीरा मणि गौतम , विद्यार्थी ( जनसंचार और पत्रकारिता )वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय , जौनपुर 