पेंशन की समस्या के समाधान के लिए इण्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने दिव्यांजनों का कैम्प लगाकर एनपीसीआई खाता खोला
बैंक नहीं कर रहे थे पेंशनरों की एनपीसीआई
5 मार्च को विष्णुपुरी में लगेगा कैम्प
कानपुर। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग व राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में आज दिव्यांगजनों के पेंशन, रोजगार के लिए ऋण आदि समस्याओं के समाधान के लिए कैंप का आयोजन बर्रा 8 सब्जी मण्डी में आयोजित किया गया। कैंप में जिन दिव्यांगजनों की पेंशन एनपीसीआई ना होने के कारण उनके खातों में नहीं पहुंच पाई है। उनके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा कैम्प स्थल पर खाता खोला गया। कैम्प स्थल पर कृतिम अंग उपकरण के फॉर्म भी भरे गए । रोजगार के लिए ऋण की जानकारी दिव्यांगजनों को दी गई।
आज के कैम्प में इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक के कर्मचारी मौजूद रहकर दिव्यांगजनों का एनपीसीआई खाता खोला ।
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि 5 मार्च को 3/223 विष्णुपुरी निकट गुरुद्वारा नवाबगंज में कैम्प लगेगा। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजन अपनी किसी भी समस्या के समाधान के लिए किसी दिन सुबह 9 से 12 बजे तक शास्त्री नगर बड़ा सेन्ट्रल पार्क बगिया गेट नंबर 4 के अंदर संपर्क कर सकते हैं!आज के कैंप में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार अल्पना कुमारी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के गोविन्द कुमार, गोविन्द मिश्रा आदि शामिल थे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 