विशाखापट्टनम ( आंध्र प्रदेश) की डॉक्टर सुमन धर्मवीर को मिला नेपाल भारत मैत्री अंतरराष्ट्रीय सम्मान
ब्यूरो रिपोर्ट
नेपाल। लुंबिनी, नवंबर 16
जिले की प्रसिद्ध कवियित्री व नाटककारा लेखिका डॉक्टर सुमन धर्मवीर को एक कार्यक्रम के बीच सम्मानित किया गया है। नेपाल के लुंबिनी में आयोजित किए गए एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से आंध्र प्रदेश प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले की कवियित्री व नाटककारा लेखिका डॉक्टर सुमन धर्मवीर को सम्मानित किया गया है। हाल ही में उनकी पुस्तक “प्रकृति व स्त्री विमर्श ” प्रकाशित हुई है। जिसमें नाटक,कहानियां, कविताएं,हाइकु और आलेख संग्रहित हैं।
वे आकाशवाणी से स्वलिखित कविताओं का वाचन भी करती हैं।
नेपाल भारत मैत्री सम्बंध मजबूत बनाने, देवनागरी लिपि के सरंक्षण, हिंदी भाषा साहित्य के विकास तथा साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय स्तर की नेपाल भारत मैत्री अंतर्राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में नेपाल भारत मैत्री अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। डॉक्टर सुमन धर्मवीर प्रदेश की ख्याति प्राप्त वरिष्ठ साहित्यकार हैं। इनकी कई रचनाएं देश विदेश की विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं साथ ही साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दर्जनों सम्मान भी मिल चुके हैं।
शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित नेपाल भारत मैत्री अंतर्राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में 312 रचनाकारों ने अपनी कविता के माध्यम से सहभागिता जताई थी जिसमें से उत्कृष्ट 70 रचनाकारों को काव्य लेखन में उत्कृष्ट रचनाकार घोषित कर नेपाल भारत मैत्री अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है।
ज्ञात हो कि शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल अपने साहित्यिक गतिविधियों की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुकी है। संस्था विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन कार्यक्रम आयोजित करती आई है।
प्रतियोगिता में प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान करने के क्रम में संबोधन करते हुए हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु कहते हैं – प्रतिभाओं को ऊर्जा प्रदान करने के लिए शब्द प्रतिभा समय समय में प्रतिभा प्रोत्साहन का कार्य करती आई है। काव्य क्षेत्र की अग्रज तथा नवोदित प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्था का नाम सुनते ही लोग देश विदेश से इसके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्सुक रहते हैं। ”
प्रतियोगिता समापन के अवसर पर मायालु ने कहा –
एक महिला के लिए साहित्य सृजन कार्य बहुत ही कठिन है डॉक्टर सुमन धर्मवीर जी को अपना घर परिवार, तथा साहित्य सृजन एक साथ लेकर चलना होता है। डॉक्टर सुमन धर्मवीर बहुमुखी प्रतिभा की धनी लेखिका हैं। ये अच्छी नाटककारा भी हैं। इनकी रचनाओं में यथार्थ, संवेदनशीलता के तत्व पाए गए हैं। साहित्य द्वारा समाज में चल रही रूढ़ियों को तोड़कर स्वस्थ समाज बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रदेश शासन की ओर से ऐसे लेखकों को आर्थिक सहयोग तथा सरकार की ओर से सम्मानित करने की आवश्यकता है।”
ज्ञात हो कि शब्द प्रतिभा के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु स्वयं एक कवि तथा लेखक हैं इनकी सैकड़ों रचनाएं देश विदेश की पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होने के साथ दर्जनों प्रतिष्ठित सम्मान इन्हें मिल चुके हैं।
शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल के आयोजन इतने अधिक लोकप्रिय होते हैं कि हरेक कार्यक्रमों में सहभागी होने वालों की संख्या हजारों में होती है। संस्था विश्व में पहली बार विश्व की सबसे बड़ी साहित्यिक परिचय डायरेक्ट्री प्रकाशन की योजना अंतर्गत देश विदेश के हजार कवि, लेखक तथा साहित्यकारों का परिचय प्रकाशित करने जा रही है।

हवलदार वीरेन्द्र सिंह, शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
एक साथ तीन पदकों पर जमाया कब्जा
अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर वरिष्ठ शिक्षक व साहित्यकार डॉ. संदीप कुमार को मिला अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान
संवाद से समाधान तक: लेह-लद्दाख में हिंसा का सबक – ललित गर्ग –
डॉक्टरों की चेतावनी: एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल जानलेवा, एएमआर पर देशभर के विशेषज्ञ एकजुट
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने सुप्रीम कोर्ट आदेश पर जताई आपत्ति, सरकार से की अपील 