‘‘ऋषि साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है।‘‘ ……….उमानंद शर्मा
गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘यशराज इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ’’ के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 426वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रीय कार्यकर्त्री श्रीमती इन्दिरा देवी ने अपने प्रिय जीवन साथी स्व. गुलाब चन्द्र की स्मृति में भेंट किया तथा सभी छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों, विभागाध्यक्षों एवं फार्मेसी के अधिकारीगणों को (हिन्दी) अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।
इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘‘ऋषि साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है।‘‘ डॉ. नीलम गुप्ता, संस्थान के निदेशक डा. स्वदेश कुमार अहिरवार ने भी अपने विचार रखे, संस्थान के बी.एड. विभागध्यक्ष श्री ओ.पी. यादव ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया।
इस अवसर पर उमानंद शर्मा, सर्वश्री, देवेन्द्र सिंह, डॉ नीलम गुप्ता, श्रीमती इंदिरा देवी, विजय, एवं संस्थान के चेयरमैन श्री अभय प्रताप सिंह, वॉयस चेयरमैन श्री योगेश प्रताप सिंह, प्रबन्ध निदेशक श्री एस. ठाकुर निदेशक डॉ. स्वदेश कुमार अहिरवार विभागाध्यक्ष बी.एड. ओ.पी. यादव , विभागध्यक्ष डीएड. विनोद यादव, फार्मेसी की विभागाध्यक्ष डॉ. सुभम पाण्डेय, संकाय सदस्य, चिकित्सकगण एवं छात्र-छात्रायें मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कानपुर में बिल्हौर व बिठूर विधानसभा क्षेत्रों की 411 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
लखनऊ : डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच (DAREM) के राष्ट्रीय कार्यालय में मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि मनाई गई
International Media Press Club Reg
राज्य स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में वेरोनिका वर्मा का जलवा, के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ की जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने जीता कांस्य पदक
INTERNATIONAL MEDIA PRESS CLUB (Regd.) 