शिव नगर-बदनी मार्ग से हटाया अतिक्रमण, जलभराव से निजात को बनेगी पुलिया, मंधना-बिठूर मार्ग पर राजस्व, ब्लॉक और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण, नाली की सफाई शुरू
उपदेश टाइम्स कानपुर
मंधना-बिठूर मार्ग के पास शिव नगर-रामनगर और बदनी गांव को जोड़ने वाले पक्के मार्ग पर जलभराव की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने कार्रवाई की। राजस्व, ब्लॉक और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान मार्ग और उससे संलग्न नाली के दोनों ओर मिले अस्थायी अतिक्रमण को ब्लॉक के संसाधनों से हटवाया गया।
संयुक्त टीम के निरीक्षण के दौरान ग्रामीण और शिकायतकर्ता भी मौजूद रहे। अभिलेखों की जांच में मार्ग और उससे संलग्न नाली की चौड़ाई करीब 27 फीट पाई गई। मौके पर दोनों तरफ अस्थायी अतिक्रमण मिलने पर उसे तत्काल हटवाकर जल निकासी का रास्ता साफ कराया गया।
स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की कि कूड़ा फेंके जाने के कारण नालियां चोक हो रही हैं और बारिश के पानी की निकासी बाधित हो रही है। इस पर ब्लॉक के संसाधनों से कूड़ा हटवाने और नालियों की सफाई कराने का काम शुरू कराया गया। अनियमित तरीके से कूड़ा फेंके जाने की शिकायत पर संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई के लिए ब्लॉक के सक्षम अधिकारी को निर्देश दिए गए।
जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता को मंधना-बिठूर मार्ग पर उपयुक्त स्थान चिह्नित कर पक्की पुलिया के निर्माण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। मौके पर की गई कार्रवाई से उपस्थित ग्रामीणों और शिकायतकर्ताओं ने संतोष जताया।
संयुक्त मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की जलभराव की समस्या का तात्कालिक समाधान करने के साथ स्थायी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। मार्ग और नाली से अस्थायी अतिक्रमण हटवाकर सफाई कराई गई है। पीडब्ल्यूडी को पक्की पुलिया के निर्माण के लिए स्थान चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। नालियों में अनियमित रूप से कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जूही खुर्द में डेंगू प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण, बाढ़ प्रभावित मर्दनपुरवा में शुरू कराया गया सोर्स रिडक्शन
समोसा फैक्ट्री में मिला डेढ़ क्विंटल सड़ा आलू, कराया नष्ट, रेलवे की कैंटीनों-दुकानों में होती थी सप्लाई, 3200 कच्चे समोसे भी नष्ट; एक इकाई सील
जलभराव में फंसे 25 परिवारों के बचाव में उतरी एनडीआरएफ, भौती-पनका पुल बंद
कानपुर में यू.पी. टेक्स-2026 का रोड शो, टेक्सटाइल उद्योग में निवेश की अपार संभावनाएं, कानपुर को रेडीमेड होजरी और गारमेन्ट उद्योग का बड़ा हब बनाने पर जोर
भारत कौशल प्रतियोगिता 2026-27 में प्रतिभा दिखाने का युवाओं को सुनहरा अवसर, 63 कौशलों में हुनर दिखाने का मौका, पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितंबर
कानपुर बनेगा रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र, IIT कानपुर और BHU करेंगे नई तकनीक में मदद 