जियाउल रहमान अंसारी ने पर्यवेक्षक रघु शर्मा के सामने महानगर जिलाध्यक्षी का रखा प्रस्ताव
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर, कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष जियाउर रहमान अंसारी एडवोकेट ने महानगर से जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी की । कुछ दिन पहले एआईआईसी पर्यवेक्षक पूर्व कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार पूर्व सांसद रघु शर्मा कानपुर दौरे पर आए थे कांग्रेस पार्टी के पदधिकारियों ने महानगर जिलाध्यक्ष के लिए सामान्य वर्ग एवं ओबीसी समाज के साथ-साथ पूर्व जिलाध्यक्ष ने भी दावेदारी की। जियाउर रहमान अंसारी ओबीसी श्रेणी में आते हैं इनका इतिहास कांग्रेस के अन्य पदों पर रहकर कांग्रेस को ताकत देने के काम किया। इनके पिता स्वर्गीय हाजी शरीफ मौलाना जिन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव देखे स्वर्गीय हाजी शरीफ मौलाना 11 वर्षों तक कांग्रेस में अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष रहे प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में एवं पीसीसी सदस्य भी रहे पिता को देखकर पुत्र जियाउल रहमान अंसारी को भी प्रेरणा मिली पिता के जीवन में ही उनके साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया सन 2001 से 2008 तक NSUI नगर प्रभारी रहे 2009 से 2015 तक यूथ कांग्रेस के नगर उपाध्यक्ष 2015 से अब तक नगर कमेटी में महामंत्री पद पर हैं साथ ही 2022 में आर्य नगर विधानसभा से दावेदारी की। जियाउर रहमान अंसारी ने बताया कि बचपन से ही पिता के साथ तिलक हाल आना-जाना लगा रहता था लेकिन पिताजी के जाने के बाद उनके नाम को आगे ले जाने का काम कर रहा हूं। शहर में वोटरों की बात की जाए अंसारी समाज की जनसंख्या ज्यादा है किसी किसी विधानसभा में तो 60% वोट अंसारी समाज का है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस सपा गठबंधन कर लेती है तो महानगर में पांच विधानसभा हैं जिसमें मुस्लिम बहुल क्षेत्र है ऐसी स्थिति में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए क्या मुस्लिम चेहरा आगे लाना पड़ेगा। दावेदारी की बात करें तो अन्य ओबीसी श्रेणी से दावेदारी के अपेक्षा जियाउर रहमान अंसारी एडवोकेट की दावेदारी प्रभावी है। अब देखना यह है कि पर्यवेक्षक आए आवेदन लिए किसकी झोली में जिलाध्यक्षी आएगी यह समय बताएगा या वर्तमान में कांग्रेस महानगर जिलाध्यक्ष की यथायत जिम्मेदारी बनी रहेगी!

ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड
मुख्यमंत्री लागू करें अधिवक्ताओं को सपरिवार घोषित कैशलेश इलाज योजना:पं रवीन्द्र शर्मा
यूपी टी20 लीग के मैचों को लेकर मण्डलायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा, विभागों को दिए आवश्यक निर्देश
हज़रत सादिक शाह रहमतुल्लाह अलैह का 53वाँ उर्स अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया
लिखित समझौता के बाद दिव्यांग महागठबंधन का आंदोलन स्थगित
रामबाग झूलेलाल मंदिर में 47 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, रचा इतिहास,अमिताभ बाजपेई, अशोक अगनानी, साईं रमेश लाल ने किया सम्मानित 