मुख्यमंत्री लागू करें अधिवक्ताओं को सपरिवार घोषित कैशलेश इलाज योजना:पं रवीन्द्र शर्मा
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर,अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति के नेतृत्व में अधिवक्तागण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां पर बोलते हुए संघर्ष समिति संयोजक पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने कहा कि अधिवक्ताओं को सपरिवार कैस लेस इलाज दिए जाने या आयुष्मान से जोड़े जाने को लेकर हम लोग वर्षों से संघर्षरत थे उसी क्रम में 26 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मिले थे और ज्ञापन दे अधिवक्ताओं को सपरिवार कैश लेस इलाज देने पर सकारात्मक वार्ता हुई थी हमारी कैस लेस इलाज की मांग को मुख्यमंत्री ने बड़ी गंभीरता से लिया था और फिर गोरखपुर में कैशलेश इलाज देने की घोषणा भी कर दी किंतु अभी तक योजना लागू नहीं की गई। आज अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों के तमाम सदस्य योजना लागू न होने से बेहतर इलाज से वंचित है।
अधिवक्ताओं को सपरिवार जिसमें पति पत्नी माता-पिता और बच्चे शामिल है को योगी सरकार तत्काल कैस लेस इलाज दिए जाने की अपनी घोषणा को लागू करें। जिससे हम सब बेहतर चिकित्सा प्राप्त कर सकें।प्रमुख रूप से रमेश कुमार सिंह शिवम गंगवार गौरी शंकर रावत दिनेश यादव कुलदीप आनंद अशोक कुमार संजीव कपूर प्रियम जोशी इंद्रेश मिश्रा वीर जोशी आदि रहे!

यूपी टी20 लीग के मैचों को लेकर मण्डलायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा, विभागों को दिए आवश्यक निर्देश
हज़रत सादिक शाह रहमतुल्लाह अलैह का 53वाँ उर्स अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया
लिखित समझौता के बाद दिव्यांग महागठबंधन का आंदोलन स्थगित
रामबाग झूलेलाल मंदिर में 47 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, रचा इतिहास,अमिताभ बाजपेई, अशोक अगनानी, साईं रमेश लाल ने किया सम्मानित
कानपुर के वरिष्ठ पत्रकार उमेश भार्गव बने इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 