हज़रत सादिक शाह रहमतुल्लाह अलैह का 53वाँ उर्स अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया
मौलाना हाशिम अशरफ़ी ने सफ़ाई, अमन और पौधरोपण का दिया संदेश
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर आज हज़रत सादिक शाह रहमतुल्लाह अलैह का 53 वाँ उर्स मुबारक पाकीज़ा माहौल में बड़े ही तज़क व एहतिशाम, शान व शौकत के साथ मनाया गया 2:40 बजे दिन कुल शरीफ़ की रस्म अदा की गई जिसमें मौलाना मुहम्मद हाशिम अशरफ़ी इमाम ईदगाह गदियाना व क़ौमी सदर ऑल इंडिया ग़रीब नवाज़ काउंसिल ने मुल्क और आलमे इस्लाम की तरक़्क़ी, ख़ुशहाली व हरियाली के लिए जब हाथ उठाए तो हर तरफ़ आमीन-आमीन की सदाएँ गूंजने लगीं और सभी की आँखें अश्कबार हो गईं
उन्होंने मुल्क में अमन व अमान, ख़ुशहाली, हरियाली, मोहब्बत, नफ़रतों के ख़ातमे, ज़ुल्म के ख़ातमे, बेगुनाहों की जेल से रिहाई और मज़हबी मक़ामात की हिफ़ाज़त के लिए अकीदतमंदों के बीच नम आँखों से दुआ की
इससे पूर्व उन्होंने ख़िताब करते हुए कहा कि सफ़ाई निस्फ़ ईमान है सफ़ाई-सुथराई सेहतमंद मुआशरे की बुनियाद है इस्लाम ने भी सफ़ाई को ख़ास अहमियत दी है। हर शहरी की ज़िम्मेदारी है कि अपने घर, मोहल्ले, गली और आसपास के माहौल को साफ़ रखे और कचरा मुक़र्ररा जगह पर डाले
उन्होंने अवाम से अपील की कि आप सभी ख़ुद भी सफ़ाई करें और दूसरों को भी सफ़ाई की तरग़ीब दें साफ़-सुथरा माहौल बीमारियों से बचाव और ख़ूबसूरत मुआशरे की ज़मानत है
मौलाना अशरफ़ी ने मज़ीद कहा कि शराब पीने और बेचने पर पाबंदी लगाई जाए, ताकि शौहर-बीवी के झगड़े, लूट, डकैती, लड़ाई-झगड़ा, एक्सीडेंट, हिंदू-मुस्लिम फ़साद जैसे बुरे मामलों की रोकथाम हो सके
अशरफी साहब ने दरख़्त और पौधे लगाने पर भी ज़ोर देते हुए कहा कि कम से कम हर शख़्स को एक-एक पौधा अपनी ज़िंदगी में ज़रूर लगाना चाहिए। यह सदक़ा-ए-जारीया है। इसके फल से और साए से जो भी फ़ायदा हासिल करेगा, आपको क़ब्र में सवाब पहुँचता रहेगा
दरगाह कमेटी के सदर मुहम्मद फ़हीम उर्फ़ मुन्ना मुर्ग़े वाले की तरफ़ से ज़िला प्रशासन, बिजली विभाग, नगर निगम, जल निगम व ज़ायरीन का शुक्रिया अदा किया गया
कुल शरीफ़ की तक़रीब में हाफ़िज़ व क़ारी मुहम्मद नदीम, हाफ़िज़ मुहम्मद अरशद अशरफ़ी ने क़ुरआन पाक की तिलावत की
इस मौक़े पर बतौर-ए-ख़ास मौलाना सैयद अकमल अशरफी,इम्तियाज़ करीम उर्फ़ मुन्नू बिहारी, मुहम्मद काशान साबरी, मुहम्मद अदनान मंसूरी, इमरान अली, मक़सूद अहमद, सिराजुद्दीन चमड़े वाले, हाजी मुहम्मद वसीम, मुहम्मद आफ़ताब ज़ंजीर वाले, मुहम्मद असलम पूर्व पार्षद, मुहम्मद हसन शिबली अशरफ़ी ,अबरार अहमद,समेत हज़ारों ज़ायरीन मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री लागू करें अधिवक्ताओं को सपरिवार घोषित कैशलेश इलाज योजना:पं रवीन्द्र शर्मा
यूपी टी20 लीग के मैचों को लेकर मण्डलायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा, विभागों को दिए आवश्यक निर्देश
लिखित समझौता के बाद दिव्यांग महागठबंधन का आंदोलन स्थगित
रामबाग झूलेलाल मंदिर में 47 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, रचा इतिहास,अमिताभ बाजपेई, अशोक अगनानी, साईं रमेश लाल ने किया सम्मानित
कानपुर के वरिष्ठ पत्रकार उमेश भार्गव बने इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 