लिखित समझौता के बाद दिव्यांग महागठबंधन का आंदोलन स्थगित
एक माह में सभी मांगों को पूरा करके शासन 18 सितंबर को देगा जबाव
पेंशन बढ़ाने नौकरियों में आरक्षण कोटा पूरा करने और सरकारी नौकरियों में दिव्यांगता की श्रेणियां चिन्हांकित करते पर बनी सहमति
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर। दिव्यांग महागठबंधन के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश के समस्त दिव्यांग संगठनों ने आज गांधी प्रतिमा हजरतगंज में झमाझम बरसते पानी में जोरदार प्रदर्शन किया। शासन से हुई समझौता वार्ता में पेंशन बढ़ाने नौकरियों में आरक्षण कोटा पूरा करने, चलन क्रिया के दिव्यांगों को सरकारी नौकरियों में अवसर देने के लिए श्रेणियां चिन्हांकित करने, दिव्यांग पेंशनरों को आयुष्मान, अन्त्योदय कार्ड की सुविधा देने, दिव्यांग सरकारी कर्मचारियों को उनके गृह जनपद या इच्छित जनपद में स्थानांतरण करने, पदोन्नति का लाभ देने सहित 26 सूत्रीय मांगों पर 6 घंटे लम्बी वार्ता के बाद सहमति बनी है। शासन 18 सितंबर को महागठबंधन के पदाधिकारी के साथ दोबारा बैठक करेगा और मांगों पर हुई कार्यवाही के संबन्ध में अवगत कराएगा। उसके बाद महागठबंधन के पदाधिकारियों ने आन्दोलन को स्थगित कर दिया।
इस आन्दोलन में महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार, अध्यक्ष मनीष प्रसाद, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष अजीत कुमार, मुकेश कुमार भारती, राजकुमार गुप्ता,प्रवक्ता तन्मय श्रीवास्तव, बाबी गोला, डाक्टर सिद्दीकी, रितेश प्रजापति, दिनेश सिंह यादव, राहुल कुमार आदि शामिल थे।

रामबाग झूलेलाल मंदिर में 47 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, रचा इतिहास,अमिताभ बाजपेई, अशोक अगनानी, साईं रमेश लाल ने किया सम्मानित
कानपुर के वरिष्ठ पत्रकार उमेश भार्गव बने इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
बिठूर में तिरंगा कन्सर्ट, देशभक्ति के रंग में रंगा नानाराव पेशवा स्मारक पार्क
स्थानीय ग्रामीण निकायों में पिछड़ा वर्ग के राजनीतिक पिछड़ेपन पर आयोग ने की जनसुनवाई
मख़दूम शाह आला रहमतुल्लाह अलैह का 768 वाँ सालाना उर्स मनाया गया 