आमिर-गौरी के प्यार की शाही निशानी बनी रूबी रिंग आमिर-गौरी के प्यार की शाही रूबी रिंग
आमिर खान ने गौरी स्प्रैट को पहनाई दुर्लभ मेडागास्कर रूबी
मुंबई (अनिल बेदाग)। बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने अपनी शादी को भले ही बेहद निजी और सादगीपूर्ण रखा हो, लेकिन इस खास मौके की सबसे चर्चित चीज़ बनी उनकी पत्नी गौरी स्प्रैट की उंगली में सजी दुर्लभ प्राकृतिक रूबी रिंग। लग्ज़री ज्वेलरी ब्रांड QWEEN द्वारा तैयार की गई यह अंगूठी सिर्फ एक आभूषण नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और शाही विरासत का प्रतीक है। मेडागास्कर से मंगाई गई बेहद दुर्लभ प्राकृतिक रूबी, 256 घंटे की बारीक कारीगरी और 131 जोड़ी अनुभवी हाथों की मेहनत से तैयार यह रिंग अपनी तरह की अनूठी कृति मानी जा रही है। इसकी क्राउन जैसी डिजाइन इसे किसी शाही विरासत का हिस्सा बनाती है।
दिलचस्प बात यह है कि आमिर खान इस ब्रांड के रणनीतिक निवेशक भी हैं। इससे पहले उन्होंने इसी वर्ष मार्च में गौरी स्प्रैट के लिए ब्राज़ील से मंगाए गए दुर्लभ एक्वामरीन और 40 प्राकृतिक हीरों से जड़ी विशेष अंगूठी भी QWEEN से बनवाई थी। शादी के लिए दोबारा इसी ब्रांड को चुनना दोनों के भरोसे और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है।
QWEEN के सह-संस्थापक और सीईओ अमित कुमार ने कहा, “हमारा मानना है कि हर आभूषण अपने पहनने वाले की भावनाओं को संजोए। गौरी के लिए बनाई गई यह रूबी रिंग दुर्लभ, प्राकृतिक और बेहद व्यक्तिगत है। किसी की शादी जैसे खास पल का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व और विश्वास का प्रतीक है।”

कान्स से नए विचारों की अनमोल सौगात लेकर लौटी सेज़ल शर्मा, कान्स सिर्फ एक फेस्टिवल नहीं, बल्कि खूबसूरत एहसास है-सेज़ल शर्मा
वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल, निकिता रावल की नई उड़ान को वरुण धवन का सम्मान
निर्दोष पुरुषों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर ध्यान दिलाने के लिए सोनू त्यागी ने जारी किया काल्पनिक बुक कवर
क्लियरट्रिप का ‘क्रिएटर्स क्लब’ बदलेगा कंटेंट क्रिएटर्स की दुनिया, क्लियरट्रिप ने लॉन्च किया ‘क्रिएटर्स क्लब’ क्लियरट्रिप ने क्रिएटर्स के लिए खोले कमाई के नए दरवाजे
कान्स में छाया सोनिया बंसल का ‘राधा रानी’ अवतार, कान्स में दिखा सोनिया बंसल का देसी ग्लैमर, राधा रानी से प्रेरित लुक में सोनिया बंसल ने कान्स में मचाई सनसनी
‘वीवन’ से रचेगा नया सिनेमाई इतिहास कॉमिक कॉन में गूंजा ‘वीवन’ का जादू मुंबई कॉमिक कॉन में ‘वीवन’ का ग्रैंड शो 