इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन भीमसेन कालोनी में किया गया
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर नगर। रामपुर भीमसेन कॉलोनी में इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब की बैठक इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के चेयरमेन उमाशंकर त्यागी एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन महासचिव गौरव त्रिवेदी द्वारा किया गया! बैठक में आगामी 30 मई 2026 को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले पत्रकार एवं समाजसेवियों के सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक में तय किया गया कि कार्यक्रम का आयोजन 30 मई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक गौरी विला लॉन, कपली रोड में किया जाएगा। समारोह में पत्रकारिता, समाज सेवा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने सुझाव दिए। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को शीतल पेय वितरित किया गया।
बैठक में चेयरमेन उमाशंकर त्यागी एडवोकेट, हाकिम सिंह भदौरिया, केके द्विवेदी, गौरव त्रिवेदी,पंकज निषाद, स्वाती अवस्थी, नीलेश अवस्थी एवं श्याम कुशवाहा,आकाश वर्मा रागिनी सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे ऑटो चालक राकेश सोनी, श्याम नगर में किया वृक्षारोपण
पेंशनर्स एसोसिएशन के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं विमला मिश्रा
पांडू नगर ईएसआई अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज परियोजना को मिली नई गति, 700 करोड़ की स्वीकृति से स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ 