NEET पेपर लीक प्रकरण में सख्त कार्यवाही की मांग ,आत्महत्या करने वाले छात्र के परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर।कानपुर महानगर कांग्रेस ने आज अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुआई में NEET परीक्षा पेपर लीक एवं पेपर लीक से आहत होकर लखीमपुर खीरी के छात्र ऋतिक मिश्रा की आत्महत्या के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय कानपुर में सौंपा गया।बच्चों के जीवन से खेलने वाले दोषियों पर सख्त कार्यवाही और आत्महत्या करने वाले ऋतिक मिश्रा के परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की।काफी संख्या में मौजूद कांग्रेसजनों ने जोरदार नारेबाजी की।
कानपुर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देशभर में लगातार हो रहे परीक्षा घोटालों, विशेषकर NEET परीक्षा पेपर लीक, तथा इससे उत्पन्न मानसिक तनाव के कारण छात्रों द्वारा आत्महत्या की घटनाओं पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने देश के करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया है। मेहनत करने वाले छात्र आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। लखीमपुर खीरी के छात्र ऋतिक मिश्रा की आत्महत्या केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि भ्रष्ट और विफल शिक्षा व्यवस्था का परिणाम है।कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि NEET पेपर लीक प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए, परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए तथा दिवंगत छात्र के परिवार को आर्थिक सहायता एवं न्याय दिया जाए। साथ ही छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष काउंसलिंग व्यवस्था लागू करने की भी मांग की गई।महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता,नरेश त्रिपाठी, अवनीश सलूजा,बृजेश शर्मा,धर्मेंद्र सिंह चौहान, पदम मोहन मिश्रा, राकेशसाहू,मानेसदीक्षित,राजेश गौतम,रितेश यादव,श्याम देव सिंह, रमाकांत मिश्रा,स्नेह लता सिंह,सैमुअल लकी सिंह,हरिराम कटियार,राम शंकर राय,सुरेंद्र भदौरिया,मनोज दुबे,जावेद जमील उस्मानी,केके तिवारी,फजल खान,रवि आनंद भारती,राज किशोर बर्मा, इस्लाम सिद्दीकी,शांतनु दीक्षित,मुकेश कनौजिया,नीरज शर्मा,नीरज तिवारी,विनोद अवस्थी,रामजी दुबे, आशुतोष शुक्ला ,नागेंद्र यादव,मुकेश गुप्ता,संजय शिखर,संजय पांडे, विमल गुप्ता ,प्रदीप यादव,उमाम अंसारी ,अभिषेक दिक्षित,उत्कर्ष दीक्षित,शारदानंद शर्मा,जितेंद्र ब्रह्म ,दूधनाथ,शाकिर अली उस्मानी , शमशेर आलम आदि थे।

संपूर्ण समाधान दिवस में मौके पर मिली राहत, डीएम की मौजूदगी में 20 मामलों का निस्तारण, अवैध कब्जे हटे, पैमाइश हुई, वरासत दर्ज हुई, शिकायतकर्ताओं को मिला समाधान
2390 मिलियन यूनिट स्वच्छ बिजली उत्पादन से 19.60 लाख टन कार्बन उत्सर्जन में कमी, 1203 एकड़ में फैले सोलर प्रोजेक्ट से चार फीडरों को मिल रही बिजली
रात में चला सघन अभियान, 91 वाहनों पर कार्रवाई, 17 वाहन सीज किए गए तथा 74 वाहनों का चालान, घाटमपुर में ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट वाहनों पर चला शिकंजा, 4.48 लाख का जुर्माना
पनकी में सजा ग्रेपलिंग का अखाड़ा, खिलाड़ियों ने दिखाया जोश
प्राकृतिक खेती से समृद्ध होगा प्रदेश, खरीफ में दलहन-तिलहन बढ़ाने पर जोर
जनभागीदारी बढ़ाने को चौपाल से मेट्रो तक चलेगा स्वगणना अभियान: जिलाधिकारी 