रात में चला सघन अभियान, 91 वाहनों पर कार्रवाई, 17 वाहन सीज किए गए तथा 74 वाहनों का चालान, घाटमपुर में ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट वाहनों पर चला शिकंजा, 4.48 लाख का जुर्माना
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर नगर घाटमपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात्रि 9 बजे से राजस्व, पुलिस, परिवहन एवं खनन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा सघन सड़क सुरक्षा एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ओवरलोड, बिना नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई।
संयुक्त टीमों द्वारा कुल 91 वाहनों पर कार्रवाई की गई। परिवहन एवं खनन विभाग की ओर से 7 वाहनों के विरुद्ध ओवरलोड, टैक्स, परमिट, लाइसेंस तथा प्रेशर हॉर्न संबंधी 10 अनियमितताओं में कार्रवाई करते हुए लगभग 4 लाख 48 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं पुलिस विभाग द्वारा 17 वाहन सीज किए गए तथा 74 वाहनों का चालान किया गया।
अभियान में एसडीएम घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह, एआरटीओ कहकशां, एसीपी कृष्णकांत, खनन अधिकारी, पुलिस बल एवं अन्य विभागीय टीमें मौजूद रहीं।
एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की अनदेखी न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है। आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

NEET पेपर लीक प्रकरण में सख्त कार्यवाही की मांग ,आत्महत्या करने वाले छात्र के परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग
संपूर्ण समाधान दिवस में मौके पर मिली राहत, डीएम की मौजूदगी में 20 मामलों का निस्तारण, अवैध कब्जे हटे, पैमाइश हुई, वरासत दर्ज हुई, शिकायतकर्ताओं को मिला समाधान
2390 मिलियन यूनिट स्वच्छ बिजली उत्पादन से 19.60 लाख टन कार्बन उत्सर्जन में कमी, 1203 एकड़ में फैले सोलर प्रोजेक्ट से चार फीडरों को मिल रही बिजली
पनकी में सजा ग्रेपलिंग का अखाड़ा, खिलाड़ियों ने दिखाया जोश
प्राकृतिक खेती से समृद्ध होगा प्रदेश, खरीफ में दलहन-तिलहन बढ़ाने पर जोर
जनभागीदारी बढ़ाने को चौपाल से मेट्रो तक चलेगा स्वगणना अभियान: जिलाधिकारी 