पनकी में सजा ग्रेपलिंग का अखाड़ा, खिलाड़ियों ने दिखाया जोश
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर :- आगामी राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के लिए शनिवार को पनकी स्थित सत्यकला मंडप में ट्रायल एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। ग्रेपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित इस शिविर में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपने कौशल और फिटनेस का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ी अब गुवाहाटी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक निशांत शुक्ला ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन,आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। शिविर में श्री चंद एजुकेशन के बच्चों ने भी हिस्सा लिया और खेल संबंधी प्रश्नोत्तरी में बेहतर प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त किए।मुख्य अतिथि पवन कुमार यादव ने खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र वितरित किए। वहीं ग्रेपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव सुनील चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुरूप ग्रेपलिंग की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास और सही तकनीक खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिला सकती है।

NEET पेपर लीक प्रकरण में सख्त कार्यवाही की मांग ,आत्महत्या करने वाले छात्र के परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग
संपूर्ण समाधान दिवस में मौके पर मिली राहत, डीएम की मौजूदगी में 20 मामलों का निस्तारण, अवैध कब्जे हटे, पैमाइश हुई, वरासत दर्ज हुई, शिकायतकर्ताओं को मिला समाधान
2390 मिलियन यूनिट स्वच्छ बिजली उत्पादन से 19.60 लाख टन कार्बन उत्सर्जन में कमी, 1203 एकड़ में फैले सोलर प्रोजेक्ट से चार फीडरों को मिल रही बिजली
रात में चला सघन अभियान, 91 वाहनों पर कार्रवाई, 17 वाहन सीज किए गए तथा 74 वाहनों का चालान, घाटमपुर में ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट वाहनों पर चला शिकंजा, 4.48 लाख का जुर्माना
प्राकृतिक खेती से समृद्ध होगा प्रदेश, खरीफ में दलहन-तिलहन बढ़ाने पर जोर
जनभागीदारी बढ़ाने को चौपाल से मेट्रो तक चलेगा स्वगणना अभियान: जिलाधिकारी 