फसल प्रभावित होने पर किसान 72 घंटे के भीतर 14447 पर दें सूचना
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर नगर जनपद में हुई अतिवृष्टि, ओलावृष्टि एवं तेज हवाओं के दृष्टिगत उप कृषि निदेशक आर.एस. वर्मा ने किसानों से अपील की है कि जिन किसानों की फसल प्रभावित हुई है, वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत टोल फ्री नंबर 14447 पर 72 घंटे के भीतर सूचना दर्ज कराएं। समय से सूचना प्राप्त होने पर संबंधित एजेंसियों द्वारा क्षति का सर्वेक्षण कराया जाएगा, जिससे आगे की कार्यवाही समयबद्ध रूप से की जा सके।
उन्होंने बताया कि जनपद कानपुर नगर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी 2025-26 में 24,669 कृषकों ने अपनी अधिसूचित फसल का बीमा कराया है। वर्तमान में हुई अतिवृष्टि, ओलावृष्टि एवं तूफान के संबंध में किसानों द्वारा 08 अप्रैल 2026 तक टोल फ्री नंबर 14447 पर 1,184 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, जिनमें से 167 शिकायतों का सर्वे पूर्ण किया जा चुका है। शेष शिकायतों पर सर्वेक्षण की प्रक्रिया जारी है।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि योजना के अंतर्गत फसल क्षति की सूचना किसानों को घटना के 72 घंटे के भीतर देना अनिवार्य होता है। इसलिए जिन किसानों की फसल प्रभावित हुई है, वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी सूचना दर्ज कराएं।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 