महंगी किताबों और अभिभावकों के शोषण के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन और पदयात्रा
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर महंगी शिक्षा, महंगी किताबों और अभिभावकों के हो रहे शोषण के खिलाफ आज जीआईसी चौराहा, चुन्नीगंज पर कानपुर महानगर कांग्रेस द्वारा अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया और सरकार से अभिभावकों के उत्पीड़न को तत्काल बंद कराने की मांग की। साथ ही चुन्नीगंज चौराहे से GIC चौराहे तक पदयात्रा भी निकाली।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे और जमकर नारेबाजी की गई!कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से महंगी किताबें, ड्रेस और स्टेशनरी खरीदने के लिए अभिभावकों को मजबूर किया जा रहा है, जो कि सरासर अन्याय है।
पवन गुप्ता ने कहा कि पहले ही देर हो रही है क्योंकि सत्र शुरू हो गए हैं या शुरू होने वाले हैं।अभिभावकों को महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा चुका है और शासन प्रशासन चुप रहे।कई स्कूलों ने अब तक 9000 तक की बुक सेट का बोझ अभिभावकों को दिया है।क्या मापदंड है कौन देखे।अभिभावक बच्चों से भावनात्मक लगाव के कारण चुप चाप ये बोझ सहते हैं।कांग्रेसजनों ने तत्काल हस्तक्षेप की मांग करी।पवन गुप्ता,नरेश त्रिपाठी,नरेश पाठक,रितेश यादव,साजिद सर, पदम मोहन मिश्रा,धवल पाण्डेय,अजय श्रीवास्तव शीलू,राकेश साहू,धर्मेंद्र सिंह,अजय त्रिपाठी,राज लक्ष्मी,आनंद शुक्ला, राम शंकर राय, शांतनु दीक्षित,मुकेश वाल्मीकि,मुकेश कनौजिया,नागेंद्र यादव, दिनेश चौधरी, हिमांशु मिश्रा,राम जी दुबे,बृजेश गुप्ता,अकील अंसारी, मो सलमान,राजेश सविता, विजय शा, मेराज अहमद, विनोद अवस्थी, आशुतोष शुक्ला,मनोज मल्होत्रा, जितेंद्र ब्रह्म आदि थे ।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 