आई-क्यू ने कानपुर में अपग्रेडेड सुविधा के साथ बढ़ाई उपस्थिति; 1 करोड़ से अधिक मरीजों के उपचार की विरासत जारी
कानपुर देश की अग्रणी नेत्र चिकित्सा श्रृंखला आई-क्यू आई हॉस्पिटल्स ने कानपुर में अपने मौजूदा केंद्र को अपग्रेड कर शहर में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है। उन्नत सुविधाओं से सुसज्जित इस केंद्र का उद्घाटन 20 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे सचान गेस्ट हाउस, 127/621/40, डब्ल्यू-ब्लॉक, स्कीम-2, जूही कला, कानपुर में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रमेश अवस्थी उपस्थित रहे, जबकि उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्य समिति के सदस्य श्री राजेश सचान विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।देशभर में 1 करोड़ से अधिक मरीजों का उपचार कर चुकी आई-क्यू लगातार आधुनिक तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञों और मरीज-केंद्रित सेवाओं के साथ अपने नेटवर्क का विस्तार और उन्नयन कर रही है। कानपुर का यह उन्नत केंद्र एक ही छत के नीचे समग्र नेत्र चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा, जिससे शहर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को समय पर जांच और प्रभावी उपचार मिल सकेगा।आई-क्यू आई हॉस्पिटल्स के संस्थापक एवं सीएमडी डॉ. अजय शर्मा ने कहा, “यह इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि हम विश्वस्तरीय नेत्र उपचार को समुदाय के और करीब लाएं। आधुनिक सुविधाओं और उन्नत डायग्नोस्टिक सिस्टम के माध्यम से हम उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं और बेहतर मरीज अनुभव सुनिश्चित कर रहे हैं। एसोसिएट मेडिकल डायरेक्टर डॉ. बाबर परवेज खान ने बताया, “कानपुर में जूही कला और स्वरूप नगर स्थित दो अस्पतालों के साथ आई-क्यू शहर में सुलभ और गुणवत्तापूर्ण नेत्र उपचार को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ, सर्जन, ऑप्टोमेट्रिस्ट और सहयोगी स्टाफ समन्वित रूप से कार्य करते हैं, ताकि मरीजों को सहज और व्यक्तिगत देखभाल मिल सके। अपग्रेडेड सुविधा से उन्नत तकनीक और मजबूत क्लिनिकल टीम के साथ सेवा क्षमता और बढ़ी है।”क्लिनिकल इंचार्ज डॉ. प्रेमेन्द्र कुमार सिंह ने कहा, “केंद्र में मोतियाबिंद, रेटिना रोग, ग्लूकोमा, दृष्टि सुधार (रिफ्रैक्टिव) सर्जरी सहित अन्य प्रमुख नेत्र रोगों का उपचार उपलब्ध है। आधुनिक तकनीक और कुशल चिकित्सकीय टीम के साथ हम सटीक जांच और बेहतर उपचार परिणाम सुनिश्चित कर रहे हैं।”कानपुर केंद्र का यह उन्नयन आई-क्यू के उस मिशन की दिशा में एक और कदम है, जिसके तहत संस्थान देशभर में उन्नत और भरोसेमंद नेत्र उपचार की पहुंच बढ़ाने के लिए कार्य कर रहा है।

ज्ञान भारतम् मिशन: कानपुर की प्राचीन पांडुलिपियां अब होंगी डिजिटल, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी संगठन ने सौपा ज्ञापन
मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक
एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों की री-पैकिंग पर सख्ती, ‘सेफ फूड’ अभियान चलाने के निर्देश, अजीनोमोटो व इंडस्ट्रियल रंग के इस्तेमाल पर कार्रवाई होगी
फसल प्रभावित होने पर किसान 72 घंटे के भीतर 14447 पर दें सूचना
विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत व्यापक निरीक्षण व जागरूकता अभियान संचालित 