श्री गुरु रविदास जी की पावन जयंती के शुभ अवसर पर चंडीगढ़ के वरिष्ठ हिंदी शिक्षक साहित्यकार डॉक्टर संदीप कुमार को मिला संत शिरोमणि गुरु रविदास सम्मान-2026
नई दिल्ली/चंडीगढ़, 1 फरवरी (ब्यूरो रिपोर्ट)।
महान संत, कवि व समाज सुधारक परम पूजनीय संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 649 वीं जयंती को देश भर में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया गया। इस पावन अवसर पर नई दिल्ली की विश्वप्रसिद्ध सामाजिक/साहित्यिक संस्था पी आई यू ट्रस्ट ने चंडीगढ़ के वरिष्ठ हिंदी शिक्षक साहित्यकार डॉक्टर संदीप कुमार को सामाजिक समरसता, मानवता, समानता एवं नैतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट योगदान एवं सक्रिय सहभागिता हेतु संत शिरोमणि गुरु रविदास सम्मान-2026 से सम्मानित किया है । डॉक्टर संदीप कुमार चंडीगढ़ के सेक्टर 18 में स्थित द् न्यू पब्लिक स्कूल में वरिष्ठ हिंदी शिक्षक व परीक्षा प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं और उच्च स्तरीय साहित्यिक सृजन, हिंदी शिक्षण तथा सामाजिक व शैक्षिक विकास के लिए कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सम्मान भी मिले हैं । इन्हें संत शिरोमणि गुरु रविदास सम्मान से पुरस्कृत करते हुए संस्थान ने गौरवानुभूति प्रस्तुत कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं ।

गणतंत्र दिवस पर गणतंत्र गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित हुए चंडीगढ़ के मान्यताप्राप्त साहित्यकार शिक्षक डॉ. संदीप कुमार 