जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त पश्चिम ने मकनपुर मेले का किया शुभारंभ
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम क़ासिम आबिदी एवं जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा थाना अरौल क्षेत्रांतर्गत आयोजित होने वाले मकनपुर मेला का विधिवत शुभारंभ किया गया उन्होंने मेला परिसर का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई इस दौरान मेला को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराए जाने हेतु उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा निर्देशित किया गया कि मेला अवधि के दौरान पुलिस बल पूर्ण सतर्कता के साथ तैनात रहे एवं आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए इस मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर मौजूद रहे।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 