पूर्व विधायक अजय कपूर ने कार्यकर्ताओं के साथ बांटे कंबल। अजय कपूर द्वारा अभी तक लगभग 2000 कंबलों का हो चुका है वितरण
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
गरीब व असहाय लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत देने के उद्देश्य को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक अजय कपूर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत नववर्ष के पहले दिन किदवई नगर डी ब्लॉक हनुमान मंदिर के बाहर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। करीब 400 जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे गए। वहीं दूसरी ओर गोविंद नगर कैम्प कार्यालय में अपने नेता अजय कपूर को नववर्ष की शुभकामनाएं देने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर व बुके देकर उनका स्वागत किया । इस दौरान अजय कपूर ने सभी कार्यकर्ताओं को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहा कि समाज में एक दूसरे के प्रति सहयोग और संवेदनशीलता ही सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाती है । सभी लोगो को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाना चाहिए। उन्होंने बताया कि आगे भी इसी तरह अलग अलग क्षेत्रों में अभियान चलाकर जरुरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए जाएँगे।
यहाँ पर बलदेव राज मल्होत्रा, पार्षद अनिल यादव, पार्षद सुधीर यादव, आदर्श दीक्षित, नीरज चड्ढा, पार्षद अमित जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, अशोक मिश्रा भूटानी, रंजन, आर0के0 मिश्रा, विपुल शुक्ला, मुकेश रामचन्दानी, गोरेलाल, ओमेन्द्र सोनी, आरजू सचान, मनीष कोहली, गप्पी भईया, डिम्पल भईया, राजू हनीफ, छोटे तिवारी, रोहन नरूला, राकेश मिश्रा पप्पू, अमित हांडा, अंकित तिवारी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

होली पर उज्ज्वला बहनों को योगी सरकार का तोहफा, जनपद 1,95,567 लाभार्थियों को मिला होली का तोहफा, खाते में पहुंचा निःशुल्क सिलेंडर की सब्सिडी
कानपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 792 अभ्यर्थियों का चयन
विषय: “23वें होली बाजार के अंतिम दो दिन में हर घंटे लकी ड्रॉ से उपहार”
टूटी खूनी गढ्ढेदार सड़कों के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा सत्याग्रह त्यौहार और इम्तिहान के वक्त भी सरकार संवेदनहीन
शिक्षकों की मांगों को लेकर शिक्षक एमएलसी से की भेंट
माध्यमिक शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारी तीन मार्च को सामूहिक उपवास करेंगे 