माघ मेला-2026 की तैयारियों पर जिलाधिकारी ने नालों से लेकर टेनरी तक कड़ी निगरानी के दिए निर्देश
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेला-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में गठित जिलास्तरीय समिति के सदस्यों, स्टेकहोल्डरों और विभिन्न एसोसिएशनों के साथ समीक्षा बैठक की बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता, सीवेज प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी जिलाधिकारी ने अपर नगर आयुक्त नगर निगम को निर्देशित किया कि माघ मेला-2026 के दृष्टिगत अनटैप्ड नालों में बायोरेमिडियेशन एवं फाइटोरेमिडियेशन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए इसके साथ ही टैनरी पम्पिंग स्टेशन, कॉमन सीवेज पम्पिंग स्टेशन तथा सभी संचालित एसटीपी में स्थापित स्लज गेट (बाईपास गेट) की भौतिक जांच सुनिश्चित की जाए घाटों के किनारे कूड़ा फेंकने पर प्रभावी रोक लगाने के लिए गार्बेज डिस्पोजल की व्यवस्था, नियमित साफ-सफाई तथा घाटों पर अस्थायी यूरिनल स्थापित कर सफाई कर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए बैठक में जल निगम शहरी के सहायक अभियंता को निर्देशित किया गया कि माघ मेला-2026 से पूर्व सतर्कता के दृष्टिगत सभी स्लज गेट आवश्यकतानुसार बंद अथवा सील किए जाएं इनकी निरंतर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर उनकी नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए बंदी रोस्टर के अनुपालन को लेकर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में आठ टीमें गठित की गई हैं ये टीमें बंदी से एक दिन पूर्व रात्रि 12 बजे से 2 बजे के मध्य अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगी और निरीक्षण आख्या प्रदूषण नियंत्रण विभाग को उपलब्ध कराएंगी बंदी रोस्टर अवधि के दौरान प्रत्येक टीम द्वारा मुख्य स्नान से पूर्व निरीक्षण अनिवार्य रूप से किए जाएंगे साथ ही बंदी अवधि में बंद टेनरियों के गेट प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा विशेष निगरानी किए जाने के निर्देश भी दिए गए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन एवं एनजीटी के निर्देशों के क्रम में यदि किसी टेनरी, उद्योग अथवा संबंधित संस्थान द्वारा आदेशों का उल्लंघन पाया गया तो कठोरतम कार्यवाही की जाएगी इस स्थिति में संबंधित क्षेत्र की निरीक्षण टीम की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी माघ मेला-2026 के दौरान बंदी सुनिश्चित कराने के लिए रोस्टर के अनुसार पौष पूर्णिमा पर 31 दिसंबर 2025 से 3 जनवरी 2026, मकर संक्रांति पर 12 से 15 जनवरी 2026, मौनी अमावस्या पर 15 से 18 जनवरी 2026, बसंत पंचमी पर 20 से 23 जनवरी 2026, माघी पूर्णिमा पर 29 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तथा महाशिवरात्रि पर 12 से 15 फरवरी 2026 तक चार-चार दिनों की बंदी रहेगी बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, अपर नगर आयुक्त मोहम्मद अवेश खान, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

होली पर उज्ज्वला बहनों को योगी सरकार का तोहफा, जनपद 1,95,567 लाभार्थियों को मिला होली का तोहफा, खाते में पहुंचा निःशुल्क सिलेंडर की सब्सिडी
कानपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 792 अभ्यर्थियों का चयन
विषय: “23वें होली बाजार के अंतिम दो दिन में हर घंटे लकी ड्रॉ से उपहार”
टूटी खूनी गढ्ढेदार सड़कों के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा सत्याग्रह त्यौहार और इम्तिहान के वक्त भी सरकार संवेदनहीन
शिक्षकों की मांगों को लेकर शिक्षक एमएलसी से की भेंट
माध्यमिक शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारी तीन मार्च को सामूहिक उपवास करेंगे 