कानपुर पब्लिक स्कूल, चकेरी, कानपुर नगर में सत्र 2025–26 के अवसर पर विद्यालय का रजत जयंती समारोह को अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ
संवाददाता आकाश वर्मा
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर पब्लिक स्कूल, चकेरी, कानपुर नगर में सत्र 2025–26 के अवसर पर विद्यालय का रजत जयंती समारोह को अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की 25 वर्षों की शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक उपलब्धियों को दर्शाते हुए “Introduction of Silver Jubilee” एवं विद्यालय परिचय (About School) प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन विद्यालय के डायरेक्टर, रिटायर्ड कर्नल जे. एन. अग्निहोत्री, विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रज्ञा अग्निहोत्री तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, कानपुर देहात के सांसद देवेन्द्र सिंह भोले द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके पश्चात दीप मंत्र के सस्वर उच्चारण से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या प्रज्ञा अग्निहोत्री जी द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें शैक्षिक उपलब्धियों, सह-शैक्षिक गतिविधियों एवं विद्यालय की प्रगति का विस्तार से उल्लेख किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के डायरेक्टर , रिटायर्ड कर्नल जे. एन. अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि का मंच पर स्वागत करते, शाल स्मृति चिन्ह भेट करते हुए उनका संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया।
समारोह के दौरान विद्यालय के मेधावी एवं होनहार विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। रजत जयंती समारोह के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें माननीय मुख्य अतिथि महोदय द्वारा पारिजात वृक्ष का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश दिया गया। इसी क्रम में विद्यालय की स्मारिका “KPS Voice” का विमोचन भी मुख्य अतिथि महोदय द्वारा किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यार्थियों ने अत्यंत मनोहारी प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें वेलकम सॉन्ग, गणेश वंदना, “चक दे इंडिया” गीत, अंग्रेज़ी नाटक, पर्यावरण विषयक प्रस्तुति,बम बम कैलाश खेर के गीत पर नृत्य, जिंगल बेल, राजस्थानी लोक नृत्य, कव्वाली, “ऐगिरी नंदिनी” मैशअप, तथा महाभारत के द्रोपदी चीरहरण प्रसंग पर आधारित सशक्त नाट्य प्रस्तुति सम्मिलित रही, जिसने समाज में नारी सम्मान एवं शोषण के विरुद्ध जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया।
नेशनल इंटीग्रेशन की प्रस्तुति के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा “जयति जयति जयते” गीत पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का सफल, सुसंगठित एवं प्रभावशाली मंच संचालन विद्यालय के पवन कुमार यादव (हिंदी प्रवक्ता) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में Vote of Thanks के माध्यम से विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह रजत जयंती समारोह विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं अतिथियों के लिए अविस्मरणीय, प्रेरणादायक एवं गौरवपूर्ण सिद्ध हुआ।

होली पर उज्ज्वला बहनों को योगी सरकार का तोहफा, जनपद 1,95,567 लाभार्थियों को मिला होली का तोहफा, खाते में पहुंचा निःशुल्क सिलेंडर की सब्सिडी
कानपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 792 अभ्यर्थियों का चयन
विषय: “23वें होली बाजार के अंतिम दो दिन में हर घंटे लकी ड्रॉ से उपहार”
टूटी खूनी गढ्ढेदार सड़कों के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा सत्याग्रह त्यौहार और इम्तिहान के वक्त भी सरकार संवेदनहीन
शिक्षकों की मांगों को लेकर शिक्षक एमएलसी से की भेंट
माध्यमिक शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारी तीन मार्च को सामूहिक उपवास करेंगे 