जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में 1995 बैच (पी-1) का ‘सिल्वर जुबिली’ मिलन समारोह देश-विदेश से लौटे पूर्व छात्रों ने साझा की पुरानी यादें, ‘कनपुरिया सेल्फी प्वाइंट’ बना आकर्षण का केंद्र
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सभागार में रविवार को कॉलेज के वर्ष 1995 के पैरा पी-1 (Para P-1) बैच के पूर्व चिकित्सा छात्रों का सिल्वर जुबिली समारोह बड़ी धूमधाम से आयोजित हुआ। इस समारोह में वह चिकित्सक शामिल हुए, जो कॉलेज से निकलने के बाद देश और विदेश में अपनी सेवाएं देकर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं मिलन समारोह में उपस्थित डॉक्टरों ने एक-दूसरे के साथ अपनी पुरानी यादें साझा कीं और कॉलेज के दिनों को याद कर भावुक हुए। इस दौरान हंसी-मजाक, पुराने किस्से और अनुभवों का दौर चलता रहा कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए कई मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें ‘रथ की सवारी’, ‘घुड़सवारी’ और विशेष रूप से तैयार किया गया ‘कनपुरिया शब्दों का सेल्फी प्वाइंट’ शामिल था सभी डॉक्टरों ने इन अनोखे पलों को अपने मोबाइल फोन में कैद किया समारोह के दौरान एक महत्वपूर्ण क्षण आया, जब ‘जेम्स की पुस्तक’ का विमोचन किया गया यह पुस्तक बैच की स्मृतियों और यात्रा को संजोती है इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉक्टर संजय काला और पूर्व प्रिंसिपल डॉक्टर नवनीत कुमार सहित कॉलेज के कई वरिष्ठ डॉक्टर भी उपस्थित रहे। इन वरिष्ठ चिकित्सकों ने भी पूर्व छात्रों के साथ मिलकर पुरानी यादें ताजा कीं और उन्हें शुभकामनाएं दीं कार्यक्रम के प्रेसिडेंट डॉक्टर एस के सिंह ने भी बड़ी प्रसन्नता के साथ सभी पूर्व छात्रों से मुलाकात की और इस सफल आयोजन के लिए खुशी व्यक्त की यह समारोह न केवल पूर्व छात्रों के बीच के बंधन को मजबूत करने का माध्यम बना, बल्कि नई पीढ़ी के छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 