समाजसेवी रमेश करौचिया को भावभीनी श्रद्धांजलि, वाल्मीकि उपवन में हुई श्रद्धांजलि सभा
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव केंद्रीय मेला कमेटी के संचालक एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय रमेश करौचिया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए वाल्मीकि उपवन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों ने बताया कि स्वर्गीय रमेश करौचिया अत्यंत मिलनसार व्यक्ति थे और उन्होंने लगभग 27 वर्षों तक मेला कमेटी के कार्यों में निरंतर सहयोग किया। चाहे किसी निर्धन परिवार की शादी-विवाह में वर-वधू को उपहार देना हो या बच्चों की फीस में सहायता, वे हमेशा अपनी ओर से सहयोग के लिए आगे रहते थे।
सभा के दौरान उनके पुत्र राजकुमार करौचिया एवं विशाल करौचिया ने कहा कि जिस प्रकार उनके पिता समाज सेवा में सहयोग करते रहे, उसी मार्ग पर चलते हुए वे भी आजीवन कमेटी एवं समाज के कार्यों में सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यही उनके पिता को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से बबलू खोटे, राम स्वरूप, हरभजन, कैलाश मुंगेर, विनय सेन, संजय टेकला, मंगली खोटे, विनोद लाला, विजय, अजय हज़ारिया, हर्ष, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा सभा में श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में श्री प्रकाश हज़ारिया, बृजेंद्र मकोरिया, मुन्ना हज़ारिया, मुन्ना पहलवान, श्री कांत, राम गोपाल समद्र सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कानपुर पुलिस का विशेष “ड्रिंक एंड ड्राइव” अभियान, 3,094 वाहनों की हुई जांच, यातायात नियमों के उल्लंघन पर 786 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 3 वाहन सीज, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती, 4 व्यक्तियों पर 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई
पेंशनर्स एसोसिएशन के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं विमला मिश्रा 