बैंककर्मियों ने पूर्व प्रांतीय संगठन मंत्री अनुराग शुक्ला के सेवानिवृत्त पर बैंक कर्मियों ने दी शानदार विदाई
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ यूनियन के मंत्री एवं प्रांतीय संगठन मंत्री जैसे महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे अनुराग शुक्ला के सेवानिवृत्त होने पर माल रोड स्थित होटल गगन प्लाजा में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। यूनियन ने बैंक में कार्यरत अंशकालिक सफाई कर्मियों की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त की और उन्हें न्याय दिलाने का संकल्प दोहराया पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ यूनियन के प्रांतीय महामंत्री के एच पांडेय ने इस मौके पर स्पष्ट किया कि यूनियन, बैंक में कार्यरत अंशकालिक सफाई कर्मियों की दयनीय स्थिति को देखते हुए, उन्हें अन्य बैंकों की तरह फुल टाइम कराने के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी उन्होंने अनुराग शुक्ला के अभिनंदन समारोह में यह बात प्रमुखता से रखी,इस अवसर पर अनुराग शुक्ला ने बैंक और यूनियन में लगभग 38 वर्षों तक समर्पित सेवाएं दीं उनकी दीर्घकालिक, उत्कृष्ट और समर्पित सेवा कार्यकाल की सराहना करते हुए बैंक प्रबंधन और यूनियन पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया बैंक प्रबंधन की ओर से मंडल प्रमुख प्रेम चौधरी एवं उप मंडल प्रमुख विभोर श्रीवास्तव ने शुक्ला को स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट किए, यूनियन पदाधिकारियों में प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष कौशिक, उप महामंत्री अशोक अग्रवाल, चैयरमैन अरुण भल्ला, अध्यक्ष विकास कपूर एवं उपाध्यक्ष हरि लाल ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता और माला पहनाकर अभिनंदन किया, इसके अतिरिक्त, यूपी बैंक इम्प्लॉइज यूनियन के मंत्री रजनीश गुप्ता, यूनाइटेड फोरम के संयोजक सुधीर सोनकर तथा पीएनबी स्टाफ एसोसिएशन के चेयरमैन अनिल सोनकर ने भी उन्हें सेवानिवृत्ति जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं अभिनंदन से अभिभूत अनुराग शुक्ला ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि बैंक और यूनियन में बिताया गया समय उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय रहा है उन्होंने सहयोगियों और यूनियन सदस्यों से मिले सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और विश्वास व्यक्त किया कि यूनियन भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी रहेंगी।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 