यमुना नदी में मत्स्य बीज संचयन कार्यक्रम सम्पन्न
कानपुर नगर, नदियों में मत्स्य आखेट हेतु आवंटित सदानीरा यमुना नदी के खंड संख्या-07, ग्राम रामपुर (घाटमपुर) में आज मत्स्य बीज संचयन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुनीता वर्मा, उप निदेशक मत्स्य, कानपुर मंडल, कानपुर की अध्यक्षता एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों तथा मत्स्य जीव सहकारी समितियों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कुल 77,500 मत्स्य अंगुलिकाओं का यमुना नदी में संचयन किया गया।
इस अवसर पर उप निदेशक मत्स्य द्वारा उपस्थित मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड तथा मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम के सफल संचालन में विशेष योगदान के लिए कुसुम पाल, मत्स्य विकास अधिकारी को उप निदेशक मत्स्य द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
उप निदेशक मत्स्य ने मत्स्य पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि मत्स्य बीज संचयन से जल पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षित रहती है। इस कार्य से मत्स्य उत्पादन में वृद्धि होगी, जिसके परिणामस्वरूप मत्स्य पालकों की आय एवं रोजगार में भी बढ़ोतरी सुनिश्चित होगी।
कार्यक्रम में के.सी. वर्मा, कुसुम पाल, सतीश सहित मत्स्य समितियों के पदाधिकारी एवं स्थानीय मत्स्य पालक उपस्थित रहे।

अखबार पढ़ो अभियान के साथ स्कूल चलो और संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ
बिना पंजीकरण चल रहा गौरव मेडिकल सेंटर सीज, एसडीएम के औचक निरीक्षण में हुई कार्रवाई
सचेंडी में रामनवमी पर विशाल शोभायात्रा में सड़कों पर उमडा जनसैलाब
चारागाह की जमीन से कब्जा हटाया, अवैध रूप से निर्मित मौरंग-गिट्टी की दुकान ध्वस्त
बाल संरक्षण गृहों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
नवनिर्माण के 9 वर्षों में यूपी बना सुशासन, सुरक्षा और विकास का मॉडल: मंत्री योगेंद्र उपाध्याय 