सिटी डेटा ऐंड एनालिटिक्स प्लेटफ़ॉर्म, शहरी नीति निर्माण को मिलेगा डेटा का आधार
हाकिम सिंह भदोरिया
कानपुर उपदेश टाइम्स
नीति आयोग ने ‘जनाग्रह’ के साथ मिलकर सिटी डेटा ऐंड एनालिटिक्स प्लेटफ़ॉर्म की शुरुआत की है यह भारत में शहरों के डेटा के लिए एक एकीकृत प्लेटफ़ॉर्म है, जिसका मुख्य उद्देश्य डेटा पर आधारित शहरी नीति निर्माण को बढ़ावा देना है इस मौके पर मध्य प्रदेश सरकार के चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन ने भोपाल में नीति आयोग के डेटा फोरम 2025 में इस प्लेटफ़ॉर्म को लॉन्च किया भारत की शहरी आबादी 2050 तक 80 करोड़ से अधिक होने की उम्मीद है वर्तमान में, शहरों से जुड़ा डेटा विभिन्न सरकारी विभागों और नगर निकायों में बिखरा हुआ है CDAP इस समस्या को हल करता है यह राष्ट्रीय, राज्य और शहर समेत सभी स्तरों का डेटा एक जगह उपलब्ध कराता है यह मानकीकृत, विश्वसनीय और तुलनात्मक डेटा प्रदान करता है यह डेटा को मानचित्रों पर दिखाकर आसानी से समझने की सुविधा देता है, जिससे पारदर्शिता और बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलती है, नीति आयोग के प्रिंसिपल इकोनॉमिक एडवाइजर, अन्ना रॉय, ने बताया कि CDAP, नेशनल डेटा ऐंड एनालिटिक्स प्लेटफ़ॉर्म की ही एक माइक्रोसाइट है, जो शहरों से जुड़े डेटा को और गहराई से उपलब्ध कराती है जनाग्रह के सीईओ श्रीकांत विश्वनाथन ने बताया कि CDAP बिखरे हुए डेटा को एक साथ लाकर लोगों के जीवन की गुणवत्ता सुधारने में सहायक होगा।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 