17 कृषकों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर मिले कृषि यंत्र
कृषि निदेशालय, उ. प्र. (अभियंत्रण अनुभाग), कृषि भवन लखनऊ के पत्र संख्या अभि0-2027/इन-सीटू का0यो0 पत्रा0/2025-26, दिनांक 15.11.2025 के क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजनान्तर्गत अनुदानयुक्त कृषि यंत्रों के आवंटन हेतु ई-लाटरी का आयोजन आज सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा की गई। ई-लाटरी की सम्पूर्ण प्रक्रिया को पूर्णत: पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराया गया।
योजना अन्तर्गत 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध 17 प्रकार के कृषि यंत्र—
बेलिंग मशीन, कस्टम हायरिंग सेंटर, सुपर सीडर, जीरो टिल सीड कम फर्टिड्रिल, हाइड्रोलिक रिवर्सिबल एम.बी. प्लाऊ, मिनी राइस मिल, ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर, पावर ऑपरेटेड चैफ कटर, किसान ड्रोन, पावर वीडर, रोटावेटर, पोटेटो प्लान्टर, लेजर लैंड लेवलर, पोटेटो डिगर, पावर टिलर, स्ट्रा रीपर, कंबाइन हार्वेस्टर—के लिए कुल 174 कृषकों द्वारा ऑनलाइन बुकिंग की गई थी।
इन आवेदनों के सापेक्ष 17 कृषकों का चयन आज ई-लाटरी प्रणाली के माध्यम से पूर्णत: निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से किया गया।
कार्यक्रम में चयन समिति के कुल 14 सदस्यों के अतिरिक्त विभिन्न विकास खण्डों से कृषि यंत्र हेतु आवेदन करने वाले 15 कृषक भी उपस्थित रहे।
योजना के अंतर्गत सामान्य कृषकों तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के कृषकों को कृषि यंत्रों पर 40–50 प्रतिशत का अनुदान देय होगा, जिसके अनुसार चयनित कृषकों को लाभ प्रदान किया जाएगा।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 