प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाया रोमांच: 15 नवंबर को होगा भारत का सबसे बड़ा सिनेमाई खुलासा 50,000 फैंस के बीच रचेगा इतिहास ‘ग्लोबट्रॉटर’
मुंबई (अनिल बेदाग): ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने फैंस से कहा है—“तैयार हो जाइए अब तक के सबसे बड़े खुलासे के लिए!”। उनके इस ऐलान ने 15 नवंबर को होने वाले ग्रैंड ग्लोबट्रॉटर इवेंट को सुर्खियों के केंद्र में ला दिया है। राजामौली के निर्देशन और सुपरस्टार महेश बाबू की मौजूदगी के साथ, रामोजी फिल्म सिटी में होने वाला यह इवेंट भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय लिखने जा रहा है।
करीब 50,000 फैंस के जुटने की उम्मीद के साथ यह आयोजन अब तक का सबसे बड़ा लाइव फैन इवेंट बनने जा रहा है। हाल ही में पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुम्भा’ लुक सामने आने के बाद दर्शकों की जिज्ञासा और भी बढ़ गई है। प्रियंका की करिश्माई मौजूदगी और राजामौली की दूरदर्शी सोच इस इवेंट को ग्लोबल आकर्षण में बदलने वाली है।
सिनेमा प्रेमियों को उम्मीद है कि इस दिन कोई ऐसा खुलासा होगा, जो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की दिशा बदल देगा। 15 नवंबर की तारीख अब सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि भारतीय मनोरंजन के लिए ‘ऐतिहासिक मोड़’ बनने जा रही है।

औरंगजेब के दौर की कहानी को पर्दे पर उतारेंगे निर्माता-निर्देशक अजय राम
म्यूजिक से सिनेमा तक वाइब एंटरटेनमेंट का धमाकेदार आगाज, तीन वीडियो लॉन्च और चार फिल्मों का ऐलान
राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी
नाना पाटेकर,अभिनय की आग में तपा असाधारण कलाकार -ः ललित गर्ग:-
‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी
यामी गौतम की ‘नयी नवेली’ में फैंटेसी और फैमिली ड्रामा का तड़का 