राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के न्यूट्री सीरियल्स घटक के अन्तर्गत मिलेट्स की उन्नति हेतु जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत मिलेट्स फसलों के प्रचार प्रसार हेतु रोड शो का आयोजन किया गया
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के न्यूट्री सीरियल्स घटक के अन्तर्गत मिलेट्स की उन्नति हेतु जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत मिलेट्स फसलों के प्रचार प्रसार हेतु रोड शो का आयोजन दिनांक 06.11.2025 को कृषि भवन परिसर, गुमटी नं० 9. रावतपुर, कानपुर नगर से चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित मेला स्थल तक किया गया। रोड शो का शुभारम्भ श्रीमती दीक्षा जैन, मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। रोड शो में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये लगभग 850 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रोड शो में सम्मिलित कृषकों द्वारा चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित मेला स्थल पर पहुँचने के बाद मेले में लगे स्टालों का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर डा० आर०एस० वर्मा, उप कृषि निदेशक, कानपुर नगर, सलीमुद्दीन, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, कानपुर नगर; आर०पी० कुशवाहा, भूमि संरक्षण अधिकारी, कानपुर नगर एवं श्रीमती प्राची पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी, कानपुर नगर उपस्थित रहें।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 