अपर जिला जज ने जिला कारागार में निरूद्ध बंदियो को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की दिलाई शपथ
कानपुर नगर, राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को जिला कारागार कानपुर नगर में माल्यार्पण एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित हुआ। *अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर कमलेश कुमार मौर्य ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया व कार्यक्रम में उपस्थित जेल अधिकारियों, कर्मचारियों व जेल में निरुद्ध बंदियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई।
कमलेश कुमार मौर्य ने कहा कि सरदार पटेल ने रियासतों के एकीकरण से लेकर सिविल प्रशासन की मजबूत नींव रखी। उनका अनुशासन और कठोर निर्णय लेने का साहस आज भी प्रेरणा देता है, इसलिए अपने कार्यों में ईमानदारी, समय पालन और पारदर्शिता बनाए रखना चाहिए एवं देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध रहना चाहिए।
कार्यक्रम में जेल अधीक्षक बी.डी. पाण्डेय, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अखिलेश कुमार जिला कारागार के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन 