मुख्यमंत्री प्रदेश में लगाएं कार्बाइड गन पर प्रतिबंध :पं रवीन्द्र शर्मा
आज कार्बाइड गन से हो रही आंखों की क्षति पर बोलते हुए पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने कहा कि कार्बाइड गन एक घातक विस्फोटक उपकरण है दीपावली पर शुरू हुए कार्बाइड गन के उपयोग से प्रदेश और देश में हजारों लोगों की आंखों को गंभीर क्षति पहुंची है जिसमें काफी संख्या में छोटे छोटे बच्चे भी है कुछ की तो रोशनी तक जाने की चर्चा है कानपुर में ही सैकड़ों लोगों को आंखों की गंभीर समस्या आई है
जानकारों के अनुसार इसकी चपेट में आने से कार्निया के जलने और फटने आदि की गंभीर समस्या आ रही है और ये अंधता का कारण भी बन सकता है
ये त्योहारों का समय है ऐसे में तत्काल कार्बाइड गन के उपयोग को प्रतिबंधित किया जाए। कार्बाइड गन को कई जगहों पर प्रतिबंधित किया जा चुका है।
इसके लिए एक पत्र योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को जरिए ई मेल भेजा जिसकी प्राप्ति मुख्यमंत्री कार्यालय में हो गई है। रवीन्द्र शर्मा सहित विजय सागर आत्माराम मिश्रा मनोज बाली राजेश तिवारी महेंद्र त्रिपाठी राजेश द्विवेदी संजीव कपूर शुभम जोशी आदि ने विश्वास जताया कि अब कार्बाइड गन के उपयोग को तत्काल प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 