फाइन आर्ट छात्राओं द्वारा मनमोहक रंगोली जिलाधिकारी हुए अभिभूत
जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर की फाइन आर्ट संकाय की छात्राओं द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली ने सभी का मन मोह लिया। रंगोली को देखकर उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
विश्वविद्यालय की समृद्धि (BFA तृतीय वर्ष), काजल गुप्ता (BFA तृतीय वर्ष), रिजा फातिमा, प्रियंका भारती तथा इरम अंसारी ने मिलकर यह शानदार फ्लावर डिज़ाइन वाली रंगोली तैयार की।
इस रंगोली में ग्रीन, ऑरेंज, रेड, येलो, ब्लू तथा व्हाइट जैसे जीवंत वाटर कलर्स का प्रयोग किया गया है। छात्राओं ने इसे वाटरप्रूफ रंगों से तैयार किया ताकि इसकी चमक और सुंदरता लंबे समय तक बनी रहे।
यह रंगोली इतनी सजीव प्रतीत होती है मानो किसी कलाकार ने धरातल पर जीवंत छाया उकेर दी हो।
दो छात्राओं को इस रंगोली को पूर्ण रूप देने में लगभग दो दिन का समय लगा।
जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं उनकी पत्नी श्रीमती रश्मि सिंह ने छात्राओं की सृजनशीलता, परिश्रम और कलात्मक दृष्टि की सराहना करते हुए कहा कि “इस तरह की कलाकृतियाँ न केवल हमारे कार्यालय को सुंदर बनाती हैं, बल्कि समाज में कला के प्रति सम्मान और प्रेरणा भी बढ़ाती हैं।”

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 