राजकीय महिला आईटीआई पाण्डु नगर कानपुर में हीरो मोटोकॉर्प हरिद्वार ने 23 अभ्यर्थियों को किया चयनित
इस कंपनी ने पिंक प्लेसमेंट की थीम पर केवल महिलाओं का ही चयन किया। प्रधानाचार्य एस० के० कमल ने बताया कि इस रोजगार मेले में आईटीआई टेक्निकल या नॉन टेक्निकल ट्रेड में लगभग 53 महिला अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमे से 23 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।कंपनी 24933/-pm अभ्यर्थियों को प्रदान कर रही है। नोडल प्रधानाचार्य हरीश मिश्रा ने बताया कि इस प्रकार के मेले आगे भी लगाए जाएंगे जिससे महिलाओं में कौशल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी मेले में प्रमोद कुमार पाण्डेय, विभव शुक्ला,रितेश शुक्ला, शिवम् त्रिवेदी, दिलीप कुशवाहा रिजवान अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 