ग्लोबल हॉरर क्वीन के रूप में तिया बाजपेयी की दमदार वापसी
मुंबई (अनिल बेदाग): हॉन्टेड 3डी और 1920: ईवल रिटर्न्स जैसी फिल्मों से दर्शकों को कंपा देने वाली तिया बाजपेयी इस बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर हॉरर की दुनिया में एक बार फिर तहलका मचाने को तैयार हैं। अपनी नई इंग्लिश सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘लिली रोज़’ के साथ तिया ग्लोबल सिनेमा में शानदार एंट्री कर रही हैं।
लिली रोज़ को खास बनाता है इसका विशाल कैनवास। फिल्म की शूटिंग सात देशों में की गई है, जिससे इसकी कहानी एक सच्चे ग्लोबल एक्सपीरियंस में बदल गई है। तिया बताती हैं, “फिल्म का स्केल ही मुझे तुरंत भा गया। सात देशों में शूट होने से इसकी कहानी वाकई सिनेमैटिक बन गई है। डायरेक्टर की बारीकी और कल्पनाशील दुनिया ने इसे और भी खास बना दिया।”
तिया बाजपेयी के लिए लिली रोज़ सिर्फ एक नई फिल्म नहीं, बल्कि उस जॉनर में वापसी है जिसने उन्हें पहचान दिलाई थी। तिया कहती हैं, “हॉरर हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहा है। दर्शकों ने इस जॉनर में मुझे जिस प्यार और सम्मान से स्वीकारा, वही मुझे सीमाएं तोड़कर नए रास्ते खोजने की प्रेरणा देता है।”
लिली रोज़ सिर्फ डर का खेल नहीं है, बल्कि एक ऐसी कहानी है जो भावनात्मक गहराई और रहस्यमय तत्वों को जोड़ती है। सुपरनैचुरल थीम और बहुस्तरीय किरदार इस फिल्म को हॉरर से कहीं आगे ले जाते हैं। यह एक अनुभव है जो दर्शकों के साथ लंबे समय तक बना रहेगा।
भट्ट कैंप की सधी हुई और शालीन हीरोइन से लेकर ग्लोबल हॉरर सागा की लीड स्टार बनने तक, तिया बाजपेयी का सफर एक प्रेरक कहानी है। लिली रोज़ के साथ वह केवल लौट नहीं रहीं, बल्कि हॉरर जॉनर के सिंहासन पर दोबारा राज करने आ रही हैं।

ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़, पहली हॉरर-कॉमेडी में हंसी का तड़का लगाएंगी ईशा देओल ईशा देओल की ‘घूंघट’ में छिपा है बड़ा रहस्य
यूनेस्को सम्मान से चमकी उर्वशी रौतेला की वैश्विक पहचान, यूनेस्को सम्मान से जगमगाया उर्वशी रौतेला का वैश्विक सफर, उर्वशी रौतेला बनीं ग्लोबल गौरव, यूनेस्को ने दिया सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सम्मान
कान्स 2026 में छाईं सेज़ल शर्मा, रेड कार्पेट से भारत पवेलियन तक बिखेरा जलवा
सोलर कुकर पर पकता अदाह शर्मा का स्टारडम दाल-चावल से बनी अदाह शर्मा की स्टार बॉडी ₹375 करोड़ की हीरोइन, लेकिन थाली देसी: अदाह का क्लीन ईटिंग मंत्र
इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में दिखेगी उर्वशी रौतेला की इमोशनल स्ट्रेंथ ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में उर्वशी रौतेला का दमदार कमबैक ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में उर्वशी रौतेला का नया रंग
परंपराओं को चुनौती देती ‘रजनी की बारात’ उल्का गुप्ता की ‘रजनी की बारात’ ने मचाई हलचल 