राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर हर 20 किलोमीटर पर 3 इंस्पेक्टर मोबाइल की तैनाती की गई
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (एनएच-34) कानपुर नगर पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु बनायी गयी कार्ययोजना के तहत एनएच-34 पर 08 स्थानों पर बैरियर स्थापित करते हुए ड्यूटी लगायी गयी है, इसके अतिरिक्त तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर प्रत्येक 20 किमी पर 03 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात की गयी है जिनके माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है आज की गयी कार्यवाही में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 52 ट्रक, 17 बस, 92 चार पहिया/दो पहिया कुल 161 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर 18 ट्रक, 00 बस, 77 चार पहिया/दो पहिया कुल 95 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया। यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की आमजनमानस से अपील है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें
रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं।
वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट
सड़क पर गति सीमा को निर्धारित रखें। ओवरटेक हमेशा दाहिनें से करें।
यातायात के संकेतो का पालन अवश्य करें । शराब पीकर वाहन न चलायें।
नियमों का पालन न केवल आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि दूसरों की जान की हिफाजत भी करता है।”सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है नियमों का पालन करें व दूसरों को भी प्रेरित करें।”उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा दिनांक-03.10.2025 को यातायात नियमों का पालन न करने वालो पर की गई कार्यवाही में रॉन्ग साइड ट्रिपल सवारी टू व्हीलर 122 एचएसआरपी 83 अन्य 1668 कुल1873 चालान किए गए।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 