बिना पास डांडिया कार्यक्रम में दो युवकों को घुसना पड़ा भारी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व पुलिस उपायुक्त पूर्वी व अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी व सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी कमिश्नरेट कानपुर नगर के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक चकेरी के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र मे नवरात्रि के अवसर पर जगदम्बा गेस्ट हाउस में दिनांक 29.09.2025 को चल रहे डांडियाँ कार्यक्रम में बिना पास के कुछ मनचले घुस कर अश्लीलता फैला रहे थे जिनका आयोजन समिति द्वारा विरोध किया गया जानकारी मिलने पर महिला का0 सरिता द्वारा मिशनशक्ति अभियान/नारी सुरक्षा के दृष्टिगत थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 641/25 धारा 296बी बीएनएस में पंजीकृत कराया गया व मनचलो को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभि० में सुहेल सिद्दीकी पुत्र नईम उल्ला 96 ब्लॉक जेके कॉलोनी जाजमऊ थाना जाजमऊ उम्र 20 वर्ष सैफी सलीम पुत्र अतीकुल रहमान 381 छबील पूर्व जाट मऊ कानपुर उम्र 29 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम मे महिला उप निरीक्षक बबली गौड़ थाना चकेरी
उपनिरीक्षक लोचन थाना चकेरी
कांस्टेबल 5386 संतोष कुमार महिला कांस्टेबल 1462 रोहिणी थाना चकेरी कानपुर नगर आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा
हादसे से हौसले तक का सफर-मानवता और सेवा के पर्याय बने पंकज सिंह निषाद
कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की 22वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न, यात्री सुविधाओं व संचालन सुधार पर जोर
30 करोड़ की चारागाह भूमि कराई कब्जा मुक्त परसोली में चला बुलडोजर 