महिला महाविद्यालय किदवई नगर में महिला जागरूकता अभियान

कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
महिला महाविद्यालय में POSH Committee द्वारा कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा विषय पर छात्राओं को जागरूक करने हेतु चित्रकला विभाग, गृह विज्ञान विभाग व संगीत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चार्ट, पोस्टर ,स्लोगन व संभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.अंजू चौधरी जी ने मुख्य अतिथि श्रीमति प्राची चतुर्वेदी ज़ी, निदेशिका – निशांत वेलनेस सेंटर, कानपुर के साथ गणेशजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा साथ ही बालिकाओं को आर्शीवचन भी प्रदान किए l इससे पूर्व कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमति प्राची चतुर्वेदी ज़ी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया कमेटी की संयोजिका प्रो. प्रतिभा श्रीवास्तव ने व प्राचार्या का स्वागत किया प्रो. वंदना शर्मा ने POSH कमेटी की सदस्या डॉक्टर सबा यूनुस ने बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि POSH Act का मुख्य उद्देश्य यौन उत्पीड़न को रोकना है तथा यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी महिला कर्मचारी कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न का शिकार ना हो प्रत्येक कार्यस्थल पर ऐसा वातावरण तैयार किया जाय कि कार्यस्थल पर महिलाएं स्वयं को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करें। इसके साथ ही POSH एक्ट का उद्देश्य शिकायतों का निवारण करना भी है, यदि कार्यस्थल पर कोई घटना होती है तो उचित शिकायत दर्ज कर उन्हें हल करने की प्रक्रिया की जाती है । प्राची चतुर्वेदी ने बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि POSH एक्ट एक ऐसा कानून है जो कार्य स्थल पर महिलाओं को यौन शोषण से बचाता है और एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करता है यह अधिनियम संस्थाओं को यौन उत्पीड़न को रोकने जैसे मामलों को संभालने और पीड़ितों को समर्थन देने का कार्य करता है साथ ही उत्पीड़न रोकने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित कराता है। प्रतियोगिता मे निर्णायकों की भूमिका निभाई श्रीमती प्राची चतुर्वेदी जी, डॉक्टर सबा यूनुस, प्रो. नीता मिश्रा व प्रो. ज्योति किरण जी ने तथा कार्यक्रम का संचालक किया समिति सदस्या डॉक्टर सुमन लता ने l
विभिन्न प्रतियोगिताओ के परिणाम –
पोस्टर प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं के नाम इस प्रकार है-प्रथम पुरस्कार- रितु वर्मा – M. A. 1 द्वितीय पुरस्कार श्रेया वर्मा – M. A. 1तृतीय पुरस्कार- मानविका वर्मा – B. A. 1 सांत्वना पुरस्कार शाहीन बानो, – B. A. 1संभाषण प्रतियोगिता का परिणाम प्रथम पुरस्कार- कुमुद सिह B. A. -1द्वितीय पुरस्कार- याशिका पाण्डेय -B. A. 3 तृतीय पुरस्कार- मुशर्रत B.A 1
सांत्वना पुरस्कार- कृतिका -B. A. 3
अंत मे प्रो0 प्रतिभा श्रीवास्तव जी ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रो. वंदना शर्मा. प्रो.मनीषा शुक्ला,प्रो.दीपाली श्रीवास्तव, डॉ.सरिता वर्मा, डॉ. सरिता शर्मा, डॉ सीमा कनौजिया, डॉ सुमन लता, डॉ. ब्यूटी दीक्षित, डॉ.गुंजन श्रीवास्तव का कार्यक्रम मे सक्रिय योगदान रहा।