स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की 9 अक्टूबर को लखनऊ में होगी महा रैली
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर लखनऊ में होने वाली 9 अक्टूबर को महारैली की तैयारी हेतु आज महासंघ के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राकेश अग्निहोत्री महामंत्री रमाकान्त मिश्रा मुन्ना हजारिया,अध्यक्ष नगर निगम कर्मचारी एसोसियेशन कानपुर व सुधाकर मिश्रा, लखनऊ के नेतृत्व में नगर निगम प्रयागराज में एक बैठक का आयोजन किया गया दिनांक 9 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाले महा रैली के संबंध में जानकारी दी गई और वहां सभी कर्मचारियों को भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया । उण्प्रण्स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ प्रदेश के निकाय कर्मचारियो की वर्षो से लम्बित मांगो का गत वर्षो में की गयी महत्वपूर्ण बैठके हुई इन बैठको में लिए गए निर्णयो का आज लगभग 7.8 वर्ष हो गए परन्तु खेद है कि मा0मंत्री नगर विकास, प्रमुख सचिव नगर विकास आदि के आदेश निर्देश के बाद 13 सूत्रीय मांग पत्र के किसी भी बिन्दु पर कोई भी आदेश व निर्णय नही लिया जा सका है।
महासंघ ने इन 7-8 वर्षो में सैकड़ो पत्राचार,ज्ञापन,बैठक,धरना.प्रदर्शन,सांकेतिक कार्य बन्दी पूरे प्रदेश की नगर निगमो,नगर पालिकाऔ व नगर पंचायतो आदि में जनजागरण मीटिंग,बैठको के माध्यम से कर्मचारी समाज को जगाने का काम किया,निकाय कर्मचारियो को उनकी मांगो समस्याऔ से शासन को अवगत करता चला आ रहा परन्तु शासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2017 से लगातार 13 सूत्रीय मांगों पर विचार न किया जाना। नगर निगम को एक बड़े आन्दोलन में ले जाना होगा।उक्त बैठक में महासंघ के पदाधिकारियों के अतिरिक्त मनोज श्रीवास्तव,अध्यक्ष
प्रदीप नेता सफाई यूनियन, बलराम पटेल, सफाई एकता संघ, कमल कुशवाहा, विवेक श्रीवास्तव,राजेश सिंह,वीरेन्द्र खरे, राजा
कुशवाहा,विशाल श्रीवास्तव,धर्मराज सिंह,लता सफाई नायक एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

फर्जी जन्मतिथि मामले में लोकपाल ने किया राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला को किया तलब
कानपुर ट्रैफिक पुलिस सख्त: डीसीपी ने बैंड-डीजे संचालकों को दिए दिशा-निर्देश
अरमापुर में खिड़की तोड़कर लाखो की चोरी खिड़की तोड़कर बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
कैन्टोनमेन्ट विधानसभा में युवा कल्याण विभाग द्वारा सांसद–विधायक खेल स्पर्धा का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी ने किया नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की विद्युत लोको शेड एवं टीएम शेड शाखा का गठन 