विधायक/सांसद खेल स्पर्धा हेतु खिलाड़ियों का ऑनलाइन निःशुल्क पंजीकरण प्रारंभ
कानपुर नगर सांसद रमेश अवस्थी जी की अध्यक्षता में . विधायक/सांसद खेल स्पर्धा हेतु खिलाड़ियों के पंजीकरण के संबंध में एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रीमती दीक्षा जैन, मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर, उच्च शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, व्यायाम प्रशिक्षक तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष/पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद खेल स्पर्धा एवं विधायक खेल स्पर्धा के आयोजन के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।
जनपद के सभी युवा खिलाड़ियों को विधायक खेल स्पर्धा में प्रतिभाग हेतु अपना पंजीकरण ऑनलाइन युवा साथी पोर्टल (http://yuvasathi.in) पर विधायक खेल स्पर्धा पंजीयन टैब के माध्यम से कराना अनिवार्य है। यह पंजीकरण पूर्णतया निःशुल्क है।
प्रतियोगिता में कुल 08 खेल विधाओं—एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, जूडो, फुटबॉल एवं बैडमिंटन—में सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर, तीनों वर्गों में पुरुष एवं महिला खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं।
बैठक में सांसद जी ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक खिलाड़ियों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने हेतु सभी मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से कम से कम 1000 खिलाड़ियों सहित न्यूनतम 10,000 खिलाड़ियों का पंजीकरण निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाना अनिवार्य है। इससे खेल स्पर्धा का विस्तार होगा एवं योग्य खिलाड़ियों का चयन सुनिश्चित हो सकेगा।
विधायक खेल स्पर्धा में विजयी प्रतिभागी सांसद खेल स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी हेतु अमित कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी से मो. नं. 9457216865 पर संपर्क किया जा सकता है।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 