हिंदी भाषा साहित्य पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया
भारतीय हिन्दी परिषद्, प्रयागराज एवं हिन्दी विभाग- पं.पृथी नाथ (पी.जी.) महाविद्यालय, कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के बी.एस. हजेले सभागार में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का विषय था – ‘हिन्दी भाषा-साहित्य : व्याप्ति और भविष्य’। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. योगेन्द्र प्रताप सिंह तथा प्रो. हेमांशु सेन (प्रोफेसर, लखनऊ विश्वविद्यालय) ने अपने विचार प्रस्तुत किये। दोनों वक्ताओं ने हिन्दी भाषा की परंपरा, उसकी समृद्ध साहित्यिक धारा तथा आधुनिक युग में इसकी बढ़ती प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि हिन्दी न केवल भारतीय संस्कृति का दर्पण है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी उपयोगिता सिद्ध कर रही है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. अनूप कुमार सिंह ने कहा कि, ” हिन्दी भाषा-साहित्य भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जिसकी व्याप्ति विश्वभर में फैल रही है और भविष्य में इसकी संभावनाएँ और प्रबल होंगी। प्रो. हेमांशु सेन ने भी अपने संबोधन में यह विचार रखा कि “हिंदी अब केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बोली और पढ़ी जा रही है। सोशल मीडिया, इंटरनेट और फिल्मों के कारण इसकी पहचान और भी बढ़ गई है। प्रो. योगेन्द्र प्रताप सिंह ने हिंदी की व्याप्ति और भविष्य पर अपने विचार रखते हुए कहा कि, “वर्तमान में डिजिटल युग ने हिंदी को वैश्विक मंच प्रदान किया है, जिससे इसकी पहुंच और भी विस्तृत हुई है। भविष्य में हिंदी भाषा और साहित्य की प्रासंगिकता और भी बढ़ेगी, क्योंकि यह एक ओर अपनी परंपरागत जड़ों से जुड़ा है तो दूसरी ओर आधुनिक विज्ञान, तकनीक और वैश्विक संचार की आवश्यकताओं को भी आत्मसात करने में सक्षम है।”कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ अनूप कुमार सिंह ने किया। डॉ दिनेश कुमार यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में प्रो. ए.के. सिंह, प्रो. निधि कश्यप, प्रो. मधुर बाला यादव, प्रो सुमन सिंह, प्रो आभा सिंह, डॉ अनुज मिश्र, डा राम नरेश पटेल ने अपना विशेष योगदान दिया। महाविद्यालय तथा अन्य महाविद्यालयों के शोधार्थियों और छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 