पुलिस उपायुक्त यातायात ने नियमों को ना पालन करने वाले वाहन चालकों का किया चालान
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
आज दिनांक 22.08.2025 को पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा झकरकटी बस अड्डा पॉइंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुल पर खड़ी हुई पार्क बसों को तत्काल हटवाया गया।
बस संचालकों एवं चालकों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि भविष्य में झकरकटी पुल पर किसी भी प्रकार से बस पार्क न करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस उपायुक्त महोदय ने संबंधित अधिकारियों को भी नियमित रूप से निगरानी रखने के निर्देश दिए, जिससे मार्ग पर यातायात सुचारु एवं निर्बाध रूप से संचालित हो सके
राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 41 ट्रक, 12 बस, 118 चार पहिया/दो पहिया कुल 181 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर 27 ट्रक, 03 बस, 103 चार पहिया/दो पहिया कुल 133 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया ।अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस एवं स्थानीय थाना पुलिस द्वारा विभिन्न चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर चेकिंग की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई। इस अभियान के माध्यम से नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया तथा उन्हें बताया गया कि हेलमेट न केवल कानूनी अनिवार्यता है, बल्कि जीवन रक्षा का एक महत्वपूर्ण साधन भी है
रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं।
वाहन चलाते समय हेलमेट सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। सड़क पर गति सीमा को निर्धारित रखें। ओवरटेक हमेशा दाहिनें से करें। यातायात के संकेतो का पालन अवश्य करें। शराब पीकर वाहन न चलायें।नियमों का पालन न केवल आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि दूसरों की जान की हिफाजत भी करता है।” सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है-नियमों का पालन करें व दूसरों को भी प्रेरित करें।”उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा दिनांक-21.08.2025 को यातायात नियमों का पालन न करने वालो पर की गई।

पेड़ की छांव तले सजी पोषण पंचायत, कुपोषण के खिलाफ जगी अलख, डीएम बोले, स्थानीय आहार अपनाएं, महिलाएं निभाएं नेतृत्वकर्ता की भूमिका
हलीम कॉलेज की ऐतिहासिक धरोहर को बचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी – अशफाक सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण की मासिक बैठक सम्पन्न, बूथ संभाजन, PDA सम्मेलन एवं जनेश्वर मिश्र जयंती कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश 