जिलाधिकारी ने गंगा बैराज के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
कानपुर नगर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज चैनपुरवा मजरा कटरी लक्ष्मीखेड़ा सहित गंगा बैराज के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित गांवों में राहत एवं बचाव कार्य समयबद्ध ढंग से संचालित किए जाएँ और किसी भी हाल में आमजन को असुविधा न होने पाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिन गांवों में जल स्तर बढ़ा हुआ है, वहां निरंतर निगरानी रखी जाए और इसके लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का चिन्हांकन कर आवश्यकता अनुसार तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाए। पशु चिकित्सा अधिकारी को पशुओं का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए गए। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी को गांवों में साफ–सफाई की विशेष व्यवस्था बनाए रखने और निगरानी करने को कहा गया।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभावित गांवों में मेडिकल कैंप लगाकर आवश्यक दवाओं का वितरण कराया जाए तथा बीमार व्यक्तियों को चिन्हित कर उनका समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर को आदेशित किया कि गांवों में सभी विभागीय अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर की सूची फ्लैक्स बोर्ड के रूप में प्रमुख स्थानों पर लगाई जाए, ताकि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संपर्क सुविधा उपलब्ध हो सके।
इस दौरान ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट व उप जिलाधिकारी (आईएएस) श्री अनुभव सिंह ने अवगत कराया कि चैनपुरवा के 42 परिवार जल स्तर बढ़ने से प्रभावित हुए हैं। इन परिवारों को बाढ़ राहत किट वितरित की जा चुकी हैं तथा राशन भी कोटेदार के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है। गांव में प्रवेश हेतु जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क टैक्टर की भी व्यवस्था की गई है।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

पेड़ की छांव तले सजी पोषण पंचायत, कुपोषण के खिलाफ जगी अलख, डीएम बोले, स्थानीय आहार अपनाएं, महिलाएं निभाएं नेतृत्वकर्ता की भूमिका
हलीम कॉलेज की ऐतिहासिक धरोहर को बचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी – अशफाक सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण की मासिक बैठक सम्पन्न, बूथ संभाजन, PDA सम्मेलन एवं जनेश्वर मिश्र जयंती कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश 