जिला जज, जिलाधिकारी व जिला विकास अधिकारी ने किया बालिका गृह व बालक गृह का औचक निरीक्षण
कानपुर नगर माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद किशोर न्याय समिति द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में *माननीय जिला जज कानपुर नगर चवन प्रकाश, जिलाधिकारी कानपुर नगर जितेन्द्र प्रताप सिंह व जिला विकास अधिकारी श्रीमती दीक्षा जैन* द्वारा कानपुर नगर के राजकीय बाल गृह बालिका यूनिट- 1 स्वरूप नगर, राजकीय बाल गृह बालिका यूनिट- 2 नवाबगंज ख्योरा, राजकीय बाल गृह बालक कल्यानपुर का औचक निरीक्षण *अपर जिला जज / समिति अध्यक्ष विनय सिंह, अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कमलेश कुमार मौर्य* के साथ किया गया।
बालिका गृह यूनिट- 1 के निरीक्षण के समय प्रभारी अधीक्षिका द्वारा बताया गया बालिकाओं द्वारा खेल कूद में कबड्डी, बैडमिंटन व वालीवाल जैसे आउट डोर खेल संस्था में कराये जा रहे हैं किन्तु निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कबड्डी का खेल पक्की फर्श पर कराया जा रहा है जिससे बालिकाओं को चोट लगने की संभवना है, जिला जज द्वारा इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुये जिला प्रोबेशन अधिकारी व सहायक अधीक्षिका को आदेशित किया गया कि खेल के स्थान पर रबड़ की मोटी मैट की व्यस्था किया जाना सुनिश्चित करें। संस्था में बैडमिंटन खेलने के स्थान पर कबाड़ व गंदगी को हटाये जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी व प्रभारी अधीक्षिका को निर्देशित किया गया। सिलाई प्रिशिक्षण कक्ष में लाइट कम पायी गयी, इस संबंध में जिला जज द्वारा निरीक्षण के समय उपस्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था अविलंब कराया जाना सुनिश्चित करें। बालिकाओं के अध्यन कक्ष व शयन कक्ष में एक्जास्ट न होने की वजह से वेंटीलेशन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं पायी गयी इस सम्बन्ध में जिला जज द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि संस्था के प्रत्येक कमरों में वेंटीलेशन हेतु एक्जास्ट फैन लगवाया जाना सुनिश्चत करें।
राजकीय बाल गृह बालिका यूनिट – 2, कानपुर नगर में बालिकाओं के खाने के सम्बन्ध में पूछने पर निरीक्षण के समय उपस्थित अधीक्षिका का द्वारा अवगत कराया गया की बालिकाओं को सुबह नाश्ते में नमकीन पराठा, दही, दूध व फल एवं दोपहर के भोजन में रोटी, चावल, सब्जी, दाल व सलाद दिया गया था। संस्था में खेल-कूद हेतु कोई निश्चित स्थान नहीं है इस सम्बन्ध में जिला जज द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी व प्रभारी अधीक्षिका को फुटबाल, क्रिकेट व बैडमिन्टन हेतु उचित स्थान निश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। संस्था में निवासरत बालिकाओं को उनके घर जाने हेतु उनके परिजनो से सम्पर्क स्थापित कर काउंसिलिंग कराये जाने व उनके परिजनो तक पहुंचाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। राजकीय बाल गृह बालक कल्याणपुर के निरीक्षण के समय उपस्थित अध्यापिका सुमन द्वारा बच्चों को नियमित रूप से शिक्षा दी जा रही है एवं विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी भी कराई जा रही थी, निरीक्षण के समय संस्था के बाहर खुले स्थान पर घास उगी हुयी पायी गयी जिसके साफ-सफाई कराये जाने व सुरक्षा की दृष्टि से दीवार को ऊंचा कराये जाने हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि वह नियमित रूप संस्था में सफाई व्यवस्था बनाए रखें तथा डॉक्टर की विजिट समय से करवाये जाने हेतु संबंधित से पत्राचार करना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के समय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूरज मिश्रा उपस्थित रहे।

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा 