बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूर्व प्रधान रामदास निषाद ने सा गई यूं सॉन्ग सहयोगियों संग़ बांटे लंच पैकेट
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कच्ची मड़ैया रामपुर क्षेत्र में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए कच्ची मड़ैया रामपुर व चैन पुरवा बस्ती में एक विशेष राहत शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रामदास द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी संख्या में भोजन के पैकेट वितरित किए गए इस कार्यक्रम में क्षेत्र के समाजसेवियों का भी विशेष योगदान रहा। ग्रामसभा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को लगभग 600 लंच पैकेट उपलब्ध कराए गए। इस सेवा कार्य में समाजसेवियों मल्हू निषाद जिला पंचायत सदस्य और जनप्रतिनिधियों का भी पूरा सहयोग रहा। इस अवसर पर किशोर निषाद ग्राम प्रधान शिवदीन पुरवा अनिल कुशवाहा बीडीसी शंकर राजेन्द्र नन्द किशोर, शिवा, मिश्री लाल संतोष कोटेदार, राजेन्द्र निषाद, किशन लाल रामचंद्र समेत कई लोग मौजूद रहे। क्षेत्रीय विधायक अभिजीत सिंह को भी इस कार्यक्रम में आना था लेकिन विशेष कर्म से वह उपस्थित नहीं हो सके लेकिन प्रधान द्वारा किए गए राहत कार्यों की सराहना करते हुए पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार और समाज हर संभव मदद के लिए तैयार है। आपदा प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री व आवश्यक वस्तुएँ भी वितरित की गईं। प्राइमरी पाठशाला रामपुर में बाढ़ पीड़ितों को शरण दिलाई गई। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि दोपहर में स्थानीय प्रशासन द्वारा दाल चावल सब्जी रोटी का वितरण बाढ़ पीड़ितों के बीच में किया गया।

जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र
व्यापारियों ने कपड़ा मार्केट जनरल गंज में जनसंपर्क किया
टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों तक पहुंचेगी जोनल हेल्थ कमेटी
चावल में रंग मिलाकर बन रही थी हल्दी, 5.86 लाख का स्टॉक जब्त, छह नमूने जांच को भेजे, पनकी की मसाला निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई
दिव्यांगों के सपनों को मिली नई उड़ान,37 युवाओं को मिली नौकरी, 50 ने स्वरोजगार की राह चुनी
विवेचकों से लंबित विवेचनाओं एवं वांछित अभियुक्तों से संबंधित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की गई 