स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी पर मिलावट रोकथाम हेतु प्रवर्तन कार्यवाही, 40 नमूने लैब को भेजे गए
कानपुर नगर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर आगामी स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर आमजन को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए और परीक्षण हेतु प्रयोगशाला (लैब) भेजे गए। इस दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को जन-जागरूक करते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया।
मिलावट पर प्रभावी रोकथाम के लिए दिनांक 13.08.2025 एवं 14.08.2025 को सहायक आयुक्त (खाद्य)-II संजय प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद कानपुर नगर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की गठित 05 टीमों द्वारा प्रवर्तन कार्यवाही की गई।
इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से 40 नमूने संकलित किए गए तथा स्थान-स्थान पर मिठाई विक्रेताओं को जागरूक करते हुए खाद्य सुरक्षा के आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
संकलित नमूनों के प्रमुख उदाहरण:
बूंदी लड्डू – ओमपुरवा, कानपुर नगर
बेसन लड्डू – ओमपुरवा, कानपुर नगर
दूध बर्फी – आनन्द नगर, कानपुर नगर
छेना मिठाई – गोविन्द नगर, कानपुर नगर
घी – ग्वालटोली, कानपुर नगर
सरसों का तेल – तलाक महल, कानपुर नगर
काजू – बर्रा-6, कानपुर नगर
पनीर – शास्त्री नगर, कानपुर नगर
रोज बर्फी – विकास नगर, कानपुर नगर
सभी नमूनों को विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत आवश्यकतानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, घाटमपुर, कानपुर नगर में 10 किग्रा बूंदी का लड्डू (अनुमानित मूल्य ₹4,000) को संदेह के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा नष्ट कराया गया तथा खाद्य कारोबारकर्ता को निर्माण परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण, मोतीझील में लाइव डेमो, दूध, मसाले, घी, चाय और मिठाइयों की जांच के बताए घरेलू तरीके
कानपुर की महिलाओं ने संभाली ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की कमान, 174 स्वयं सहायता समूहों की 734 महिलाएं तिरंगा निर्माण के कार्य में जुटीं
जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र
व्यापारियों ने कपड़ा मार्केट जनरल गंज में जनसंपर्क किया
टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों तक पहुंचेगी जोनल हेल्थ कमेटी
चावल में रंग मिलाकर बन रही थी हल्दी, 5.86 लाख का स्टॉक जब्त, छह नमूने जांच को भेजे, पनकी की मसाला निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई 