इनर व्हील क्लब का स्थापना समारोह सम्पन्न, सेवा और नए नेतृत्व का संकल्प
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
इनर व्हील क्लब का भव्य स्थापना समारोह 13 अगस्त को होटल रॉयल क्लिफ में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. सदा सुमन ने किया, जिनके मार्गदर्शन व नेतृत्व में सभी सदस्य उत्साहपूर्वक उपस्थित रहीं। मंच संचालन डॉ. गरिमा विलियम्स ने किया। इस अवसर पर डॉ. मंजु अवस्थी को क्लब की नई अध्यक्ष तथा श्रीमती नीरजा गुप्ता को नई सचिव के रूप में शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि सुचित्रा सचदेवा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का परिचय करवाया और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। Outgoing प्रेसिडेंट डॉ. सीमा वर्मा ने अपने स्वागत भाषण में पिछले वर्ष की उपलब्धियों और गतिविधियों का उल्लेख किया। मुख्य अतिथि द्वारा सीमा वर्मा को पैट्रन्स सर्टिफिकेट ऑफ अप्रिशिएशन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में गणेश वंदना, दीप प्रज्ज्वलन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पदाधिकारियों का सम्मान, नए सदस्यों का स्वागत और छात्राओं को साइकिल बांटने का कार्यक्रम भी हुआ, जो शिक्षा और सशक्तिकरण के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्य अतिथि सुचित्रा सचदेवा ने अपने संबोधन में इन्नर व्हील संगठन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह विश्व का सबसे बड़ा महिला स्वयंसेवी संगठन है, जो सेवा, मैत्री और महिला सशक्तिकरण के सिद्धांतों पर कार्य करता है। इस अवसर पर विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, सामाजिक कल्याण और जरूरतमंदों की सहायता के प्रति क्लब के योगदान पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में डॉ. मोहिनी शुक्ला, डॉ. मनीषा बजपई, श्रीमती रति गुप्ता, डॉ. अर्चना त्रिवेदी, श्रीमती सीमा त्रिवेदी सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहीं।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 